आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में भक्तांमर महामंडल विधान के छठे दिन शांतिधारा व प्रवचन का आयोजन

देवबंद – आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे 48 दिवसीय भक्तांमर महामंडल विधान के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्री अजय कुमार एवं डॉ. पारस जैन द्वारा श्री जी की शांतिधारा कर विधिविधानपूर्वक भक्तांमर महामंडल विधान का आयोजन संपन्न कराया गया।

मंच से अपने दिव्य प्रवचनों में आचार्य श्री ने भक्तामर स्तोत्र के छठवें श्लोक—

इसे भी पढ़ें:  देवबंद आतंकी नेटवर्क मामला: प्रमुख सचिव गृह को आदेश

“अल्प-श्रुतं श्रुतवतां परिहास-धाम,

त्वद्-भक्तिरेव मुखरी कुरुते बलान्माम।

यत्कोकिलः किल मधौ मधुरं विरौति,

तच्चाम-चारु-कलिका-निकरैक-हेतुः॥”

—का वाचन कर उसके गूढ़ अर्थों को सरल व सारगर्भित रूप में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह श्लोक भगवान के प्रति एक सच्चे भक्त की विनम्रता और अपार भक्ति का प्रतीक है। भक्त यह स्वीकार करता है कि वह ज्ञान में अल्प है, किंतु भगवान की भक्ति उसे वाणी की मधुरता और प्रभावशीलता प्रदान करती है। जैसे कोयल वसंत ऋतु में आम के मंजरों के कारण मधुर स्वर में गाती है, वैसे ही भगवान की भक्ति से भक्त की वाणी मधुर और प्रभावशाली बनती है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के इमलिया गांव में नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा, 7 कुंतल मिलावटी पनीर नष्ट

आचार्य श्री ने बताया कि यह श्लोक भक्तामर स्तोत्र के 6वें पद का अंश है, जिसकी रचना आचार्य मानतुंग ने भगवान आदिनाथ की स्तुति में की थी। यह स्तोत्र जैन धर्म में अत्यंत श्रद्धा और शक्ति से परिपूर्ण माना जाता है। नियमित पाठ से जीवन की बाधाएं और विघ्न दूर होते हैं।

इस पावन विधान में अर्चना जैन, चंदन जैन, शिल्पी जैन, सविता जैन, मोना जैन, आस्था जैन, नीतू जैन, अनुज जैन, सुदेश जैन, अभिषेक जैन, अजय जैन, प्रदीप जैन, रविंद्र जैन, मनोज जैन, विनय जैन सहित सकल जैन समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में गोकशों की शामत आई – दो को लगी गोली, चार दबोचे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद आतंकी नेटवर्क मामला: प्रमुख सचिव गृह को आदेशराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद जैन समाज द्वारा श्री कृष्ण गौशाला रजि. देवबंद में गोसंरक्षण हेतु टीन शेड व पंखे लगवाए गए

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भक्तामर महामंडल विधान के 17वें दिन हुआ विशेष अनुष्ठान, महाराज श्री ने बताया भक्तामर का दिव्य

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »