दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसाः ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन की मौत

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार, ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हुई थी बाइक

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) पर शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। छपार थाना क्षेत्र के सिसौना गांव के समीप ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों लोग ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति और एक बालक हरिद्वार की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रहे थे। जब वे थाना छपार क्षेत्र स्थित सिसौना गांव के समीप पहुंचे, तभी उनकी बाइक एक ट्रक के संपर्क में आ गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव कई टुकड़ों और मांस के चीथड़ों में बदल गये थे।

इसे भी पढ़ें:  चंदन चौहान ने की गांव हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेडी में शामिल करने की मांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल के पीछे एक बैग बंधा हुआ था। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार से गुजरते समय अचानक ही इस बैग का सम्पर्क ट्रक से हुआ और बैग उससे तेजी से टकरा गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सहित तीनों सवार हाईवे पर गिर गये, इसी बीच ट्रक का पिछला पहिया तीनों के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद लोगों चीख पुकार करते हुए भाग उठे, ये देखकर ट्रक चालक गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर, थानाध्यक्ष मोहित कुमार, यातायात पुलिस तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री संजीव बालियान सहित भाजपा-रालोद नेताओं से हटेंगे मुकदमे!

छपार पुलिस के अनुसार मृतकों में मोटरसाइकिल चालक की पहचान हरियाणा के सोनीपत जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रामपुर निवासी संदीप पुत्र रामकिशन आयु 35 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि अन्य एक व्यक्ति और एक 14 वर्षीय किशोर की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी। पुलिस उनके संबंध में जानकारी जुटाने और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे एनएच-58 दिल्ली देहरादून हाईवे पर सिसौना गांव के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों और एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल के पीछे बंधा बैग ट्रक से टकराने के कारण बाइक असंतुलित हो गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज विस्तार की मांग

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान, एसपी देहात मौके पर पहुंचे

मुजफ्फरनगर में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने भी सिसौना गांव के समीप दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सीओ सदर डॉ. रविशंकर से घटना की जानकारी प्राप्त की तथा दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। एसपी देहात ने कहा कि संदीप के परिजनों को हादसे के सम्बंध में सूचना दे दी गई है। जल्द ही अन्य दो लोगों की भी शिनाख्त कर ली जायेगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते भ्रष्ट लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चंदन चौहान ने की गांव हाजीपुर को नगर पंचायत भोकरहेडी में शामिल करने की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सर्राफा बाजार से 50 लाख की चांदी के जेवर लेकर सेल्समैन फरारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »