खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर, 11 हजार करोड़ व्यापार खतरे में

खाड़ी युद्ध का यूपी निर्यात पर असर अब साफ दिखाई देने लगा है। ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में बढ़ती अस्थिरता से उत्तर प्रदेश के निर्यातक चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यूएई को होने वाले करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है, जिसमें जेम-एंड-ज्वैलरी और मीट कारोबार प्रमुख हैं। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण प्रदेश के मीट, चीनी और चावल कारोबारियों की बेचैनी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो प्रदेश के निर्यात को बड़ा झटका लग सकता है।

पहल इंडिया फाउंडेशन के सहायक शोधकर्ता जशन कक्कड़ के अनुसार यूएई, ईरान की तुलना में उत्तर प्रदेश के लिए कहीं बड़ा निर्यात बाजार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश से यूएई को लगभग 27 प्रतिशत नगों (रत्न) और सोने-चांदी के आभूषणों की सप्लाई होती है। इसके अलावा यूएई को 15 प्रतिशत से अधिक मीट का निर्यात होता है। गारमेंट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सप्लाई भी पांच प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में खाड़ी क्षेत्र में युद्ध या अस्थिरता का सीधा असर इन कारोबारों पर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत यूपी की 5 शुगर मिलों पर इनकम टैक्स का छापा, धामपुर ग्रुप के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई

ईरान को प्रदेश से मेडिकल उपकरणों की सप्लाई भी होती है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने से इन सभी व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है।विशेषज्ञों का कहना है कि यदि खाड़ी क्षेत्र में शिपिंग मार्ग और लाजिस्टिक्स नेटवर्क अस्थिर होते हैं, तो माल भाड़ा बढ़ेगा, शिपिंग में देरी होगी और बीमा लागत भी बढ़ेगी। इससे प्रदेश के निर्यातकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। अमेरिका और ईरान के बीच गंभीर संघर्ष की स्थिति में इसका असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और व्यापार मार्गों के माध्यम से उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है।

पब्लिक पालिसी रणनीतिकार हसन याकूब के अनुसार भारत लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। इसमें बड़ा हिस्सा स्ट्रेट आफ होर्मुज से होकर गुजरता है। यदि इस मार्ग में किसी प्रकार की बाधा आती है तो वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसका असर नोएडा, कानपुर, मेरठ और लखनऊ जैसे औद्योगिक केंद्रों में उत्पादन और लाजिस्टिक्स लागत पर पड़ेगा।  प्रदेश के निर्यात आधारित उद्योग भी इस संकट से प्रभावित हो सकते हैं। इनमें कानपुर और आगरा का लेदर व फुटवियर उद्योग, मुरादाबाद का पीतल हस्तशिल्प, भदोही का कालीन उद्योग तथा नोएडा और वाराणसी के वस्त्र व परिधान उद्योग प्रमुख हैं।

इसे भी पढ़ें:  अब विभाग के बाबू के खिलाफ सड़कों पर उरते पीआरडी जवान

कृषि क्षेत्र पर भी अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि यूरिया और अमोनिया जैसे उर्वरकों के कई कच्चे इनपुट मध्य पूर्व की आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े हुए हैं। खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता का असर उत्तर प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। अनुमान है कि अब तक 500 से 700 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है। आगरा स्थित ट्रैवेल एजेंसी फर्म ट्रैवेल पैशन के मैनेजिंग पार्टनर माधव कटारा ने बताया कि उनके यहां 90 प्रतिशत से अधिक बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 14 मार्च से ब्रिटिश समूह के लिए बुकिंग थी, जिसे रद्द करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  AKROSH-लाठी चार्ज का जवाब चुनाव में देगा प्रजापति समाज

पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार इटली को छोड़कर अधिकांश विदेशी पर्यटक अक्तूबर से मार्च के बीच भारत आते हैं, लेकिन वर्तमान हालात के कारण कई पर्यटक अपनी यात्रा योजना रद्द कर रहे हैं। पारसी नववर्ष नवरोज के दौरान बड़ी संख्या में ईरानी पर्यटक आगरा और वाराणसी आते हैं, लेकिन इस बार उनके आने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। वाराणसी में अप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजय गुप्ता के अनुसार जब विदेशी पर्यटकों की बुकिंग रद्द हो रही है तो गाइड समुदाय को भी सीधा नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अशांति का दौर लंबा चला तो जुलाई और अगस्त में आने वाले यूरोपीय पर्यटकों की संख्या भी प्रभावित हो सकती है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप की महायोजना को पालिका बोर्ड की मंजूरीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अब विभाग के बाबू के खिलाफ सड़कों पर उरते पीआरडी जवान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों का तबादला, कई को मिली नई जिम्मेदारीजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »