गाजियाबाद में खाना विवाद बना खौफनाक, पति की जीभ कटी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली घरेलू विवाद देखते-देखते हिंसक वारदात में बदल गया। मोदीनगर क्षेत्र में खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति की जीभ काट दी। गंभीर हालत में युवक को पहले मोदीनगर और फिर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी की है। यहां रहने वाला विपिन (26) एक फैक्ट्री में काम करता है और करीब दस महीने पहले उसकी शादी मेरठ के मलियाना निवासी ईशा से हुई थी। परिवार में पति-पत्नी के साथ विपिन की मां भी रहती हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- पुलिस के सामने ही बच्चन सिंह स्मारक पर हमला, शहीद की मूर्ति तोड़ी

परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात खाने के दौरान पति ने पत्नी के बनाए भोजन पर नाराजगी जाहिर की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई।

रात में बढ़ा तनाव, किचन से लाई चाकू

मां का कहना है कि शुरुआती तकरार के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन देर रात फिर बहस तेज हो गई। इसी दौरान ईशा किचन में गई और सब्जी काटने वाला चाकू लेकर वापस आई। आरोप है कि उसने जबरदस्ती पति का मुंह खोला और गुस्से में उसकी जीभ पर वार कर दिया।

लहूलुहान हालत में मां के पास पहुंचा युवक

घायल विपिन खून से लथपथ हालत में कमरे से बाहर निकलकर अपनी मां के पास पहुंचा। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में उसे मोदीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ के सुभारती अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  अनंगपुर गांव को बचाने के लिए आगे आया गुर्जर समाज

परिजन कटी हुई जीभ को भी अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

महिला ने खुद को कमरे में किया बंद

घटना के बाद आरोपी महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। रातभर वह बाहर नहीं निकली। मंगलवार सुबह जब वह कमरे से बाहर आई तो घटना की जानकारी फैल चुकी थी। गुस्साए लोगों की भीड़ ने महिला की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मायके पक्ष का एक व्यक्ति भी मौके पर पहुंचा, जिसे भी भीड़ ने निशाना बनाया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर थाने पहुंचे पिता की हालत बिगड़ी, परिवार ने पुलिस पर पिटाई का आरोप

पत्नी का आरोप: मारपीट करता था पति

महिला का कहना है कि वह दिनभर घर का काम करती थी, लेकिन पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता और खाना ठीक न बनाने के ताने देता था। इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।

मोदीनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 गैस सिलेंडर फटे; एक महिला की मौत, 10 से अधिक झुलसेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अनंगपुर गांव को बचाने के लिए आगे आया गुर्जर समाज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »