गांवों में शिक्षा के मंदिर बंद, शराब ठेके खुले, ग्रामीणों में पनपा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। गांव-गांव शिक्षा की अलख जगाने वाले स्वामी कल्याण देव और महर्षि दयानंद के सपनों को वर्तमान में शासन और प्रशासन कुचलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर सरकारी स्कूलों के रूप में गांव और शहर में चलने वाले शिक्षा के मंदिरों में ताले लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शराब के ठेके बेधड़क खोले जा रहे हैं। इसी विरोधाभास ने ग्राम टांडा के ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया है। उन्होंने साफ ऐलान किया है कि जब तक बंद कराया गया उनका स्कूल गांव में पुनः शुरू नहीं होगा, तब तक वे न बच्चों को पढ़ाएंगे और न ही किसी चुनाव में भाग लेंगे। ग्रामीणों ने इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा से भी, उन्होंने ग्रामीणों के साथ 28 अगस्त को बंद स्कूल में ही पंचायत करने का ऐलान कर दिया है।
ग्राम टांडा का प्राइमरी स्कूल प्रशासन ने बंद करते हुए इस गांव के बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल का विलय गांव मन्ना माजरा में कर दिया है। गांव का स्कूल बंद होने के कारण ग्रामीणों में रोष है, क्योंकि इसके चलते गांव के सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप होने की कगार पर है। नाराज ग्रामवासियों ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता व जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा को गांव के बंद स्कूल में ही बुलाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान इस विद्यालय में आने वाले बच्चों से भी विकास शर्मा ने मुलाकात की। बच्चे अपने स्कूल को बंद देखकर काफी दुखी नजर आये।
विकास शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि जहां एक ओर स्वामी कल्याण देव महाराज और महर्षि दयानंद सरस्वती ने गांव-गांव जाकर शिक्षा की अलख जगाई, वहीं आज प्रशासन की नीतियां उनके सपनों को कुचल रही हैं। शिक्षा मंदिर बंद हो रहे हैं और शराब के ठेके धड़ल्ले से खुल रहे हैं। यह सीधा-सीधा ग्रामीण बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। इस विडंबना को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि स्कूल बंद करने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
गांव टांडा के बंद स्कूल के परिसर में ही भाकियू नेता विकास शर्मा के साथ ग्रामीणों ने बैठक कर यह निर्णय लिया कि जब तक गांव का स्कूल वापस गांव में नहीं खोला जाएगा, तब तक वे अपने बच्चों को शिक्षा के लिए अन्यत्र नहीं भेजेंगे और भविष्य में किसी भी चुनाव में भाग नहीं लेंगे। वो किसी भी चुनाव में किसी भी दल को वोट नहीं देंगे। हर चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने ऐलान किया कि 28 तारीख, बृहस्पतिवार को गांव के बंद किये गये प्राइमरी स्कूल परिसर में एक बड़ी पंचायत की जाएगी, जिसमें आंदोलन के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। कहा गया कि यदि बच्चों का भविष्य अंधकार में डाला गया तो ग्रामवासी चुप नहीं बैठेंगे। स्कूल बंद हुआ है तो गांव में शराब का ठेका भी बंद कराया जायेगा, कहीं पर भी शराब के ठेके नहीं खुलने दिये जायेंगे। गांव टांडा में आयोजित इस सभा में सुनील कुमार, मांगेराम प्रधान, राजेंद्र कुमार, विपिन कुमार, आदेश कुमार, ठाकुर मदन सिंह, योगेश कुमार, सचिन बिजी, सोनू सैनी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खादराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आईआईए मुजफ्फरनगर में पोश एक्ट अनुपालन पर मंथन, इंटरनल कमेटी गठन पर बनी सहमति

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  यूपी शीतकालीन अवकाश: 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंदजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »