सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, गिरोह का भंडाफोड़

कृषि विभाग में संविदा भर्ती के नाम पर युवाओं से वसूली, फर्जी नियुक्ति पत्र और दस्तावेजों के साथ दो आरोपी दबोचे

मुजफ्फरनगर। सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, सरकारी विभागों के नाम पर तैयार दस्तावेज, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और एक ब्रेजा कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कई राज्यों और जनपदों में युवाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस के अनुसार शाहपुर क्षेत्र के गांव मंधेड़ा निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे 1.50 लाख रुपये ठग लिए गए और बदले में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर....देखें वीडियो

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शामली मूल निवासी एवं वर्तमान में दिल्ली के करावल नगर निवासी नितिन तथा गाजियाबाद निवासी दीपक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, दो मेट्रो कार्ड, चार आधार कार्ड, कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के नाम से तैयार तीन फर्जी एम्प्लॉय रजिस्ट्रेशन एवं ज्वाइनिंग लेटर, आयकर विभाग के चार आवेदन पत्र तथा विभिन्न अभ्यर्थियों के नाम से तैयार 14 अन्य दस्तावेज बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सरकारी विभागों में भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन जारी करते थे। इसके बाद नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से संपर्क कर उन्हें संविदा नियुक्ति का भरोसा दिलाते और मोटी रकम वसूल लेते थे। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज देकर फरार हो जाते थे।

इसे भी पढ़ें:  यूपी सरकार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाया दो लाख का जुर्माना 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, मऊ, आजमगढ़ और सहारनपुर के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी कई युवाओं को ठगी का शिकार बना चुके हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और अब तक हुई ठगी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल की नई टीम गठित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल की नई टीम गठितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी से बिगड़ी बात तो फांसी पर झूल गया सिपाही

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देह दानः मरकर भी समाज को सेवा की राह दिखा गये बाबू जयप्रकाश एडवोकेटजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »