कोहरे में परिवार पर कहरः हरनाकी के किसान की हादसे में दर्दनाक मौत

घना कोहरा बना हादसे का कारण, गांव लौटते किसान को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, अस्पताल में दम तोड़ा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में कोहरे का कहर सामने आने लगा है। गुरूवार की सुबह जहां पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण सात वाहनों की टक्कर ने हलचल मचाई थी तो शुक्रवार की सुबह कोहरे ने एक परिवार पर कहर ढहा दिया। यह घने कोहरे से भरी सुबह एक परिवार के लिए मातम का कारण बन गई। चरथावल थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से एक किसान सड़क हादसे का शिकार हो गया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन घायल किसान को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसान नेता ने मौके पर पहुंचकर अफसरों को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की गई।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हरनाकी निवासी किसान जयकुमार पुत्र बिजेंद्र शुक्रवार सुबह किसी कार्य से गांव लौट रहे थे। सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें जयकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल को गंभीर हालत में परिजन थानाभवन के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत जयकुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर भाकियू नेता विकास शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक की तलाश की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घना कोहरा रहने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने प्रशासन से मुख्य मार्गों पर गश्त बढ़ाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। भाकियू नेता की सूचना पर पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से हादसे की जानकारी ली तथा मृतक किसान के शव का पंचनामा भरने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चरथावल थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  होली से पहले वेतन भुगतान, शिक्षा विभाग सक्रियराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मृत्यु के बाद रोशनी की सौगातः बहन का नेत्रदान कर भाइयों ने पेश की मिसाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारीजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »