भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी सहकारी ग्राम विकास बैंक के डेलीगेट पद पर निर्विरोध निर्वाचित

नामांकन जांच में विपक्षी प्रत्याशियों के फार्म निरस्त होने से जीत हुई तय, जानसठ व खतौली में समर्थकों का हंगामा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, जनपद मुजफ्फरनगर में डेलीगेट पदों के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित पांच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचन प्रक्रिया में विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के दौरान खामियां पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए, जिसके बाद सभी पांच पदों पर भाजपा खेमे का कब्जा पक्का हो गया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियोंकृअंजु त्यागी (चरथावल), पूर्व चेयरमैन बृजेश रस्तौगी (जानसठ), प्रमोद राठी (सदर), विनोद सैनी (बुढ़ाना) और ऋषिपाल भाटी (खतौली)कृको बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि सहकारिता के मूल्यों को मजबूत करते हुए किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि समाज के अंतिम छोर तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 जनवरी को नामांकन दाखिल किए गए थे। 21 जनवरी को हुई जांच में विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन में गंभीर त्रुटियां पाए जाने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 जनवरी थी और मतदान 27 जनवरी को प्रस्तावित था। जिले में बैंक की कुल आठ शाखाएं हैं, जिनमें से प्रत्येक से एक-एक प्रतिनिधि का चयन किया जाना है। नामांकन निरस्त होने के बाद जानसठ और खतौली में विपक्षी खेमे ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। जाट महासभा के ब्रजवीर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और भाजपा नेताओं पर तानाशाही जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही जिले में डेलीगेट पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर वसुंधरा: दो बेटे और मां जिंदा जले, मां और दो बेटियां बची, कानूनगो था मृतक अमित गौडराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़जारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »