फायरिंग कांडः गोलियां दागने वाले बाप-बेटे समेत पांच पर एफआईआर

गांव बझेड़ी में मस्जिद के इमाम को लेकर हुए विवाद में भिड़ गए थे दो पक्ष, एक पक्ष ने फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

मुजफ्फरनगर। गांव बझेड़ी में आपसी रंजिश और धार्मिक स्थल से जुड़े विवाद ने बीते दिन गंभीर हिंसा का रूप ले लिया। मस्जिद में शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं और लाठी-डंडों से हमला किया। इस प्रकरण में अब पुलिस ने हमलावर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र नई मंडी के अंतर्गत ग्राम बझेड़ी में विगत दिवस दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नई मंडी और थाना नई मंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गांव में फूलमियां पक्ष और हाजी मूसा पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। सोमवार की शाम दोनों पक्षों के बीच मस्जिद के इमाम और पानी की टंकी के उपयोग को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान एक पक्ष ने आपा खोते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी और सभी सुरक्षित बच गए।

पीड़ित पक्ष की ओर से मोहम्मद अथहर पुत्र मूसा ने नई मंडी कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, मस्जिद में नमाज के दौरान फूलमियां और मोहम्मद हुसैन ने उनके लोगों के साथ अकारण ही गाली-गलौज शुरू की थी। ये लोग पुरानी रंजिश रखते हैं और विरोध करने पर धमकाते हुए मारपीट की गई। बाद में जब अथहर अपने पिता मूसा और चाचा मुनव्वर के साथ घर लौट रहे थे, तभी आरोपितों ने अवैध तमंचों और लाठी-डंडों से पीछा कर जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दी थीं। आरोप है कि इसके बाद हमलावर घर में घुस आए और तमंचे की बट व डंडों से हमला किया। शोर सुनकर गांव के लोगों के पहुंचने पर पीड़ितों की जान बच सकी। घटना में अथहर, मूसा और मुनव्वर को चोटें आईं। जाते समय आरोपितों ने दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर नई मंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपितों फूल मियां पुत्र अख्तर, मौहम्मद हुसैन पुत्र अख्तर, अर्शिाल पुत्र खुरशैद, याहया पुत्र फूल मियां और अब्दुल रहमान पुत्र अफजाल निवासीगण बझेडी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की आठ गंभीर धाराओंकृ191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 333 और 109(1)कृमें अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के दखल के बाद भी किराये में मनमानी जारी, 45 हजार का बिका मुंबई का टिकट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सिसौना गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2025-26 में किया शानदार प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सिसौना गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »