दोस्त की शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर, निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस

मंसूरपुर क्षेत्र में शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान किये थे ताबड़तोड़ फायर, दूल्हे से भी चलवाई रिवाल्वर

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता पर घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग करने का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में नेताजी और दूल्हा दोनों फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग में प्रयोग हथियार का लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्यवाही के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सोशल मीडिया पर दो दिन पहले वायरल हुई शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के वीडियो के मामले में आरोपी भाजपा नेता रजत गोयल पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मंसूरपुर थाने के उपनिरीक्षक किशन सिंह ने आयुध अधिनियम समेत लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साकेत कालोनी में रहने वाले भाजपा नई मंडी मंडल के उपाध्यक्ष रजत गोयल पुत्र संजय गोयल का आठ नवंबर को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें रजत गोयल दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर रिवाल्वर से एक के बाद एक लगभग चार बार हर्ष फायरिंग करते हैं। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और जांच करने पर पता चला की वीडियो चार नवंबर की है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली दून हाईवे स्थित ग्रांड रेडिएंट इन होटल के निकट की है। यहां अपने परिचित की शादी समारोह में शामिल हुए रजत गोयल ने बग्गी पर चढ़कर रिवाल्वर से पहले खुद फायरिंग की और फिर दूल्हे के हाथ में भी रिवाल्वर देकर उनके साथ भी फायरिंग की।
मंसूरपुर थाने के उपनिरीक्षक किशन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी तहरीर में बताया कि फायरिंग के दौरान वहां मौजूद लोग भयभीत हो जाते हैं। इससे कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी। रजत गोयल पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 और 292 के अलावा आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंसूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र ने बताया कि देर रात लगभग दो बजे मुकदमा दर्ज कराया किया गया है। वायरल हुए वीडियो में भाजपा नेता और दूल्हे के हाथ में दिखाई दे रहे हथियार को लेकर जांच की जा रही है। अभी बताया गया है कि यह रिवाल्वर भाजपा नेता आरोपी रजत का ही है, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है। इसकी जानकारी होने पर हथियार का लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में चोरी-छुपे मीट का हो रहा विक्रय

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर विधानसभा में एसआईआर की धीमी चाल से सीईओ खफाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिला कार्यसमिति में पूर्व सभासद पवन अरोरा बने मीडिया प्रभारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबितजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »