फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नई मंडी थाना क्षेत्र की बीबीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सिक्का फार्म हाउस में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 55 वर्षीय हुसन चंद पाल पुत्र बुगल चंद निवासी ग्राम नोना, थाना मंसूरपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि हुसन चंद पाल पिछले करीबे सात वर्षों से उक्त फार्म हाउस पर चौकीदार के रूप में कार्यरत थे और वहीं रहते थे।

इसे भी पढ़ें:  युवाओं को रोजगार उपलब्धता भाजपा सरकारों की प्राथमिकताः कपिल देव

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब मृतक का पुत्र गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे अपने पिता से मिलने फार्म हाउस पहुंचा। जैसे ही वह कमरे के बाहर पहुंचा तो वहां खून से लथपथ अपने पिता का शव पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बीबीपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में नई मंडी थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:  धनतेरस के दिन पुलिस और बदमाशों में हुई दे दनादन, लखटकिया बदमाश ढेर

प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को जलाने या नष्ट करने का प्रयास किया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  धनतेरस के दिन पुलिस और बदमाशों में हुई दे दनादन, लखटकिया बदमाश ढेरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्ल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एएनएम हत्याकांड-भांजे ने ही किया था मौसी का कत्लजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »