अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई को चलेगा आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान

उप आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक में दिए कड़े निर्देश, गैंगस्टर जैसी कार्रवाई करने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री और तस्करी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए मुज़फ्फरनगर में आबकारी विभाग ने अपना विशेष प्रवर्तन अभियान और अधिक सख़्ती के साथ शुरू कर दिया है। जिले में लगातार मिल रही अवैध शराब की शिकायतों और बढ़ते जोखिमों को देखते हुए विभाग ने जमीन-स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसके लिए आज जिले के आबकारी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में नई रणनीति तय की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव (आबकारी) व आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता उप आबकारी आयुक्त, सहारनपुर प्रभार ने की। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षकगण, प्रधान आबकारी सिपाही और अन्य कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में अवैध मदिरा के खात्मे हेतु सख़्त एवं चरणबद्ध कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा हुई और निर्देश जारी किए गए।
उप आबकारी आयुक्त ने निर्देश दिए कि जनपद में ऐसे स्थान जहाँ अवैध शराब के निष्कर्षण या निर्माण की संभावना अधिक रहती हैकृजैसे ईंट भट्टे, नदियों के कछार तथा दूर-दराज़ के क्षेत्रकृवहाँ नियमित और सघन छापेमारी की जाए। साथ ही, पकड़े गए अभियोगों में आबकारी अधिनियम की विद्यमान धाराओं के साथ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए, जिससे अपराधियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। जिन क्षेत्रों में मदिरा की दुकानों का संचालन अव्यवस्थित है या जिन क्षेत्रों को ‘असेवित घोषित किया गया है, वहाँ अवैध शराब निर्माण व बिक्री की संभावना अधिक रहती है। इसे देखते हुए अधिकारियों को सतर्क निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।
कच्ची शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त माफिया व तस्करों की पहचान की गई सूची पर विशेष ध्यान देते हुए उप आबकारी आयुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे व्यक्तियों पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, इन गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने को भी कहा गया, ताकि अवैध कारोबार की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। अवैध शराब के सेवन से होने वाले जोखिमों और जनहानि को देखते हुए आबकारी विभाग ने जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया है। इसके तहतकृअवैध शराब के अड्डों की सूचना देने और इसके सेवन से परहेज करने के लिए विभिन्न मंच के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिकतम लोग इससे जागरूक हो सकें। अवैध मदिरा के खिलाफ मुज़फ्फरनगर में चल रहे इस विशेष प्रवर्तन अभियान से प्रशासन का इरादा स्पष्ट है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  थाने में चार जुआरियो के गले में जूतों की मालाः फोटो वायरल होने पर हड़कम्पराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका प्रशासन से नहीं बनी बात, मंगलवार को हड़ताल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योगजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »