प्रेम सम्बंध का अंतः सहारनपुर में विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहर

पति ने दोनों को साथ देखने के बाद मायके भेज दिया था, शनिवार को अचानक लापता हो गई थी युवती, परिजन कर रहे थे तलाश

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के गांव मड़की में काजल का प्रेम संबंध अंकुश से था। मगर परिजनों ने उसकी शादी सुन्दलहेड़ी के राजू से करा दी थी। शादी के बाद भी दोनों बीच संबंध बना रहा, जिसका पति विरोध कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले में रविवार को एक विवाहिता और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव से थोड़ी दूर खेत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर बंद, राजस्थान CM भजनलाल शर्मा से भाषण में आंकड़ों की गलती

नागल थाना क्षेत्र के मड़की गांव निवासी नरेंद्र ने अपनी साली की बेटी काजल को गोद लिया था। करीब एक वर्ष पूर्व काजल की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के सुंदलहेड़ी गांव निवासी राजू के साथ की थी। बताया गया है कि शादी के पहले से काजल के अपने रिश्तेदारी में लगने वाले युवक अंकुश से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी था।

परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले काजल के पति ने दोनों को साथ देख लिया था। इसके बाद काजल को मायके भेज दिया गया था, जहां वह पिछले करीब 10 दिन से रह रही थी। शनिवार को वह अचानक घर से गायब हो गई। उस समय उसके अभिभावक मजदूरी पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर काजल के नहीं मिलने से परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  ब्रह्मा बाबा का संदेश विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूती देता हैः जयंती बहन

नरेंद्र ने नागल थाने पहुंचकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि तत्काल मुकदमा दर्ज करने के बजाय उन्हें कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी गई। इसी दौरान रविवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित एक खेत में युवक और युवती के शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उनकी पहचान काजल और अंकुश के रूप में की।

इसे भी पढ़ें:  शिवराज सिंह चौहान ने RSS प्रमुख से मुलाकात के बाद कहा – मेरा ध्यान सिर्फ किसानों पर

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शिवराज सिंह चौहान ने RSS प्रमुख से मुलाकात के बाद कहा – मेरा ध्यान सिर्फ किसानों परराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-उद्यमी गिरीश अग्रवाल की माता का निधन, छाया शोकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »