राष्ट्रीय लोकदल नगर कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर

पार्टी के सदस्यता अभियान को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए नगर कार्यकारिणी को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने शनिवार को ऑर्किड पैलेस, सहारनपुर अड्डा, रुड़की रोड पर अपनी नगर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर अहम निर्णय लिए गए, जिसमें बूथ स्तर से अभियान को और मजबूत करने की योजना बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष संदीप मलिक, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान और प्रदेश महासचिव संजय राठी, मोनिका चौधरी सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  उद्योगों के खिलाफ भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगेः धर्मेन्द्र मलिक

संदीप मलिक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान विशेष रूप से उस महान व्यक्तित्व के जन्मदिन से शुरू किया गया है, जिसने भारत को संविधान दिया। उन्होंने नगर कमेटी को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा किया जाए और सदस्यता अभियान को गति दी जाए। हाजी जिया उर रहमान ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सबसे पहले अपनी बूथ कमेटी बनानी है और फिर प्रत्येक बूथ पर पार्टी की सदस्यता दिलानी है। इसके बाद यह अभियान नगर के प्रत्येक वार्ड में निरंतर चलाना होगा। जब हमारी बूथ कमेटी मजबूत होगी, तो पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत बनेगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-महिला से बैग लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल

प्रदेश महासचिव संजय राठी ने पार्टी के नगर पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ कार्य करें ताकि पार्टी के सच्चे और निष्ठावान सदस्य तैयार किए जा सकें। इस बैठक में नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, नगर महासचिव कपिल सोम, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अवनीश वर्मा, सचिव सचिन वर्मा, मुस्तफा मसूरी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अशरफ, विनय शर्मा, इकराम सलमानी, माजिद प्रधान, रईस अंसारी, साजिद सैफी, चौधरी युधिष्ठिर, और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राहुल शर्मा ने मीटिंग के सफल आयोजन के लिए हाजी जिया उर रहमान और सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और सदस्यता अभियान के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाह

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  विकास कार्यों में पारदर्शिता, मजबूती और मानक सर्वाेपरिः मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नेपाल हिंसा में फंसे भाजपा नेता सहित तीन जिलों के तीर्थयात्री सकुशल लौटे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »