इलेक्ट्रिक राड से लगा करंटः दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

उत्तरी रामपुरी में हुआ हादसा, बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी निधि, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

मुजफ्फरनगर। शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। नहाने के लिए पानी गर्म करते समय इलेक्ट्रिक राड में आई खराबी के कारण फैले करंट ने दो सगी बहनों की जान ले ली। बड़ी बहन को करंट लगता देख छोटी बहन उसे बचाने दौड़ी, लेकिन खुद भी उसी करंट की चपेट में आ गई। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई। घटना से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया और परिवार में कोहराम मच गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी की गली नंबर तीन में बुधवार की सुबह अचानक चीख पुकार मचने लगी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच उठी ये चीखें देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना गईं। मोहल्ले में हलवाई का काम करने वाले विनोद कुमार पाल की बड़ी बेटी निधि 21 वर्ष सुबह स्नान के लिए पानी गर्म कर रही थी। उसने बाल्टी में डाली इलेक्ट्रिक राड से पानी का तापमान जांचने के लिए हाथ लगाया, तभी उसे जोरदार करंट लग गया। करंट के तेज दबाव में इलेक्ट्रिक राड फट भी गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। बहन की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए दौड़ी छोटी बहन लक्ष्मी 16 वर्ष भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों किशोरियां कुछ ही क्षण में निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिवार के लोग और आसपास के निवासी उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घर में हुई इस दोहरी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गली में कोहराम मचा रहा। परिजन बिलखते रहे और किसी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। दोनों बहनों के शवों को घर लाकर परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। स्थानीय सभासद रजत धीमान ने भी शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मृतका निधि बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी और लक्ष्मी भी पढ़ाई कर रही थी। दोनों बहनों की उज्ज्वल भविष्य की राह अचानक ही इस दर्दनाक हादसे ने छीन ली। घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी श्मशान घाट जनकपुरी पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर निकली जागृति यात्रा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर को दी स्वच्छ हवा की सौगातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिलीः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर निकली जागृति यात्राजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »