धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ दर्शन से दिया आध्यात्मिकता का संदेश

मुजफ्फरनगर में श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल, बागपत के जैन धर्म के प्रमुख त्रिलोक तीर्थ धाम में किए भगवान ऋषभदेव के दर्शन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने जनपद मुजफ्फरनगर से बागपत तक आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए धर्म यात्रा की। इस दौरान उन्होंने शहर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा श्रवण किया तथा बागपत में स्थित जैन समाज के प्रमुख त्रिलोक तीर्थ धाम में दर्शन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजनों में उनकी सहभागिता ने सनातन परंपरा, जैन दर्शन और आध्यात्मिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचा

मुजफ्फरनगर शहर के झांसी की रानी रोड स्थित सनातन धर्मसभा भवन में समस्त अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाग लिया। यहां पर कथा का वाचन कथा वाचक हिमेश शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजक परिवार के सदस्य अभिनव अग्रवाल ने मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ कथा का अमृतमय श्रवण करते हुए कहा कि ऐसे दिव्य आयोजनों में शामिल होकर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है।

इसके अलावा मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र के द्वारिकापुरी स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी मंत्री कपिल देव ने कथा व्यास मोहित शास्त्री के श्रीमुख से कथा श्रवण किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर वार्ड में नगरपालिका स्थापित करेगी डिजिटल सिक्योरिटी

उन्होंने कथावाचक का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पर पूर्व सभासद विवेक गर्ग ने मंत्री का परिवार सहित स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

धर्म यात्रा के इसी क्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल बागपत जिले के बड़ा गांव स्थित जैन समाज के प्रमुख त्रिलोक तीर्थ धाम भी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान ऋषभदेव को समर्पित भव्य जैन मंदिर में दर्शन किए।

लगभग 317 फीट ऊंचा और 16 मंजिला यह मंदिर जैन प्रतीक के आकार में निर्मित है, जिसमें 31 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा सहित हजारों प्रतिमाएं स्थापित हैं। जैन धर्म के तीनों लोक अधोलोक, मध्यलोक और ऊर्ध्वलोक के प्रतीक इस तीर्थ में पहुंचकर उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

इसे भी पढ़ें:  50 हजार से अधिक लोगों के गैस कनेक्शन होंगे निलम्बित

अपनी इस धर्म यात्रा को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा विविध धर्मों और आस्थाओं के संगम से समृद्ध हुई है। श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजन समाज को भक्ति, नैतिकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, वहीं जैन धर्म का दर्शन अहिंसा, संयम और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। ऐसे पावन आयोजनों में सहभागिता से समाज में आध्यात्मिक चेतना मजबूत होती है और हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य होता है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  50 हजार से अधिक लोगों के गैस कनेक्शन होंगे निलम्बितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सिद्धार्थनगर में रील का जुनून जानलेवा, टंकी से गिरकर बालक की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  50 हजार से अधिक लोगों के गैस कनेक्शन होंगे निलम्बितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »