द दून वैली पब्लिक स्कूल में पराक्रम दिवस व बसंत पंचमी समारोह

द दून वैली पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस और भारतीय प्रकृति पर्व बसंत पंचमी का आयोजन भव्य और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और उल्लास से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन श्री राजकिशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती तनुज कपिल एवं श्री हरदीप सिंह, क्वालिटी डायरेक्टर श्री नरेन्द्र देव शर्मा और श्रीमती अर्चना शर्मा द्वारा माँ सरस्वती और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजार

कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने नेताजी के जीवन, उनके साहसिक व्यक्तित्व और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए जोशीले नारों और देशभक्ति गीत “हम करें राष्ट्र आराधन” ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से गुंजायमान कर दिया।

इसी क्रम में बसंत पंचमी का पर्व भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीले परिधानों में सजे छात्र-छात्राएं बसंत ऋतु की स्वर्णिम छटा को साकार करते प्रतीत हुए। गीत, नृत्य, कविताओं और लघु कथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने बसंत ऋतु की सुंदरता और प्रकृति के नवजीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में शातिर चोर पर बड़ी कार्रवाईः गैंगस्टर चार माह के लिए जिला बदर

प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने अपने संबोधन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायी विचारों, अटूट देशभक्ति और दृढ़ संकल्प पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का नेतृत्व और समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वहीं, विद्यालय के चेयरमैन श्री राजकिशोर गुप्ता ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ज्ञान, बुद्धि और सृजनशीलता का प्रतीक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को माँ सरस्वती के आशीर्वाद के साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने और देश व समाज के विकास में योगदान देने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने छात्रों को नेताजी की तरह दृढ़ निश्चयी और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलवामा के शहीद प्रशांत को पुण्यतिथि पर किया गया याद

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 के शौर्य और शैलीन ने कुशलतापूर्वक किया।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में शातिर चोर पर बड़ी कार्रवाईः गैंगस्टर चार माह के लिए जिला बदरजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »