तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़

आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और बदनीयती से उसके कपड़े फाड़ दिए

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर तमंचे के बल पर दंपति को डराने-धमकाने, घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा पुलिस में शिकायत करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित पति की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम भोपा निवासी टोनी पुत्र आफताब ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव का ही शुभम पुत्र सुरेश अपने मुर्गी पालन केंद्र (मुर्गी फार्म) पर शराब पी रहा था। शुभम को शक था कि उसकी सूचना पुलिस को दी गई है। इस बात को लेकर वह टोनी से रंजिश रखने लगा। आरोप है कि 15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे जब टोनी घर से बाहर गया हुआ था, उसी दौरान शुभम कुछ अज्ञात दबंग लोगों के साथ उसके घर में जबरन घुस आया। उस समय घर पर उसकी पत्नी अकेली थी।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और बदनीयती से उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं, शुभम अपने साथ अवैध तमंचा भी लाया था, जिसे महिला की कनपटी पर लगाकर उसने जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि घटना के बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तो आरोपी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर दोबारा धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, उसके पास धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग (ध्वनि रिकॉर्ड) भी सुरक्षित है। आरोपी लगातार यह कह रहा है कि यदि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा।
दंपति ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर भोपा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान राख

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अपराधी के घर पुलिसकर्मियों की पिटाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »