महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर वैश्य समाज में बढ़ा विवाद

पूर्व सभासद ने स्वयं को प्रतिमा स्थल का संयोजक घोषित कर लगा दिया होर्डिंग, संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने पहुंचकर जताया गहरा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद परिसर स्थित निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिमा स्थल पर लगाए गए एक पोस्टर में भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद नवनीत कुछल को प्रतिमा निर्माण का संयोजक घोषित किए जाने के बाद वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों में नाराजगी फैल गई है। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने इसे समाज की भावनाओं के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

महासभा के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता संजय मित्तल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन स्मारक स्थल का निर्माण कार्य संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के नेतृत्व में कराया जा रहा है और इसके निर्माण की निगरानी महासभा के पदाधिकारी लगातार कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मारक को लेकर समाज में किसी प्रकार का विवाद नहीं है, लेकिन शनिवार शाम लगाए गए एक पोस्टर ने अनावश्यक स्थिति पैदा कर दी है। संजय मित्तल ने आरोप लगाया कि पूर्व सभासद नवनीत कुछल ने स्मारक स्थल पर होर्डिंग लगाकर स्वयं को महाराजा अग्रसेन स्मारक प्रतिमा स्थल का संयोजक घोषित कर दिया, जबकि इस स्मारक के लिए किसी व्यक्ति विशेष को संयोजक नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ही इस परियोजना की अधिकृत संयोजक संस्था है और समाज के सहयोग से इसका निर्माण कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शहर के टिल्ला पहुंचकर मंत्री कपिल देव ने किया नाला निर्माण का निरीक्षण

उन्होंने बताया कि पूर्व में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप से मुलाकात कर टाउनहाल परिसर में महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान की मांग की थी। मंत्री के प्रस्ताव पर पालिका बोर्ड ने इसे स्वीकृति प्रदान की थी, जिसके बाद यह स्थान महासभा को उपलब्ध कराया गया। संजय मित्तल के अनुसार स्मारक निर्माण का कार्य महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल की देखरेख में चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरे वैश्य समाज की संपत्ति है और महासभा में शामिल 19 संस्थाओं के सहयोग से इसका निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति स्वयं को इसका संयोजक बताकर व्यक्तिगत प्रचार नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत में मिला युवक का शव, जहरीले पदार्थ से मौत की आशंका

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल को दे दी गई है। फिलहाल मंत्री लखनऊ में हैं और उनके मुजफ्फरनगर लौटने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संजय मित्तल ने यह भी बताया कि स्मारक निर्माण को लेकर पहले समाज की अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था, लेकिन निर्माण का पूरा खर्च वहन करने की जिम्मेदारी सामने आने पर अन्य संस्थाओं ने इससे दूरी बना ली थी। इसके बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने आगे बढ़कर स्मारक निर्माण की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाज के आदर्श पुरुष हैं और उनका स्मारक पूरे समाज की आस्था एवं सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा इसे निजी पहचान या प्रचार का माध्यम बनाना समाज स्वीकार नहीं करेगा। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय मित्तल, सभासद पति शोभित गुप्ता, सुनील सिंघल, दिनेश बंसल, विश्वदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव शिव चौक भूले, बस पालिका-रोडवेज ही इन्हें यादः सीएम योगी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर के टिल्ला पहुंचकर मंत्री कपिल देव ने किया नाला निर्माण का निरीक्षणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अनुशासनहीनता पर चेयरमैन जहीर सख्त, सफाई नायक निलंबित

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गुड़ की आवक में कमी से व्यापारी चिंतित, माफियाओं पर कार्रवाई की मांगजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »