चेयरमैन जहीर फारूकी ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

लाला मंगत राय सुगनचंद मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पुरकाजी में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत

पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी के भगवती भवन में लाला मंगत राय सुगनचंद मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में असहाय व गरीब लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्दाेष जैन ने की, जबकि संचालन सुशील वर्मा द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी एडवोकेट ने कहा कि लाल मंगत राय सुगनचंद मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी कपिल मित्तल द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण से निर्धन वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कपिल मित्तल को इस सामाजिक कार्य के लिए बधाई देते हुए अन्य समाजसेवियों से भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीब एवं असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष संदीप गोयल, वरिष्ठ समाजसेवी मनीष गोयल, निर्दाेष जैन, नवीन कुमार गर्ग, वीरेंद्र सिंह, ठाकुर विपुल विक्रम सिंह, अर्जुन गुप्ता, नवीन कुमार गोयल, संजीव गोयल, डॉ. जगमोहन, डॉ. चितरंजन भट्टाचार्य, शहजाद फरीदी, नीरज सिंघल, सद्दू गौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता एवं सेवा भाव के संदेश के साथ किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका हड़तालः कर्मचारियों के धरने पर अध्यक्ष से भिड़ गई महावीरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंडराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पालिका हड़तालः कर्मचारियों के धरने पर अध्यक्ष से भिड़ गई महावीरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »