योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर बनाएं स्वस्थ समाजः अनिल कुमार

चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1800 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया। स्वस्थ आयु के लिये योग थीम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, गौरव स्वरूप सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  टोलकर्मी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में जनजागरण का अभियान है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोगी रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। उन्होंने जनपदवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के कोलकाता से प्रसारित संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे स्टेडियम में उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने योग को वैश्विक स्तर पर भारत की अमूल्य देन बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा और बसपा ने दलितों के हक में उठाई आवाज

इसके पश्चात योग प्रशिक्षक विजय कुमार, वर्षा चौधरी एवं अनुज कुमार के निर्देशन में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में लगभग 1800 लोगों ने एक साथ भाग लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व अध्यक्ष आयुष बोर्ड डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, रालोद के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, प्रदीप सैनी तथा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनपद के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया, जबकि अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ. इसम पाल ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन जनपद में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह का प्रतीक बनकर सामने आया। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  टोलकर्मी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील होली मिलन में अधिवक्ताओं ने उड़ाया गुलाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टोलकर्मी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »