Budget: रविवार को बाजार खुला, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट से पहले रविवार को शेयर बाजार में हल्की सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती सत्र में निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 15 अंकों की कमजोरी के साथ 82,254 के आसपास आ गया। वहीं, निफ्टी भी दबाव में दिखा और लगभग 32 अंकों की गिरावट के साथ 25,288 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

आज देश का आम बजट पेश किया जा रहा है और यह दिन निवेशकों के लिए सामान्य रविवार से अलग है। आमतौर पर सप्ताहांत में शेयर बाजार बंद रहते हैं, लेकिन बजट 2026-27 को देखते हुए इस बार अलग व्यवस्था की गई है। बजट भाषण के दौरान बाजार की गतिविधियों को लेकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने रविवार को भी कारोबार कराने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर से सीएम योगी का बड़ा ऐलान: अब यूपी के हर स्कूल में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’ का गायन

एक्सचेंजों की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, 1 फरवरी को बाजार में विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया गया है। इसका मकसद यह है कि बजट में होने वाली अहम नीतिगत घोषणाओं पर बाजार तुरंत प्रतिक्रिया दे सके और निवेशकों को फैसले लेने में देरी न हो।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बजट वाले दिन ट्रेडिंग खुली रहने से निवेशकों को स्पष्ट संकेत मिलते हैं। वित्त मंत्री का बजट भाषण आमतौर पर सुबह 11 बजे शुरू होता है, जिसमें राजकोषीय घाटा, कर ढांचा और अलग-अलग सेक्टरों से जुड़ी घोषणाएं सामने आती हैं। इन्हीं बिंदुओं पर बाजार की दिशा तय होती है, इसलिए रविवार को भी बाजार का खुला रहना निवेशकों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  राफेल लड़ाकू विमान अब स्वदेशी मिसाइलों से होंगे लैस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया एक लाख रुपये का इनामीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर से सीएम योगी का बड़ा ऐलान: अब यूपी के हर स्कूल में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’ का गायन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  करूर रैली हादसा : विजय की सभा में भगदड़ से 39 मौतें, चूक पर उठ रहे

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »