बहन के घर भाइयों ने खेला खूनी खेल, मासूम भांजे का कत्ल

बहन पर भी चाकुओं से किए वार, गंभीर हालत में मेरठ रैफर, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किराए के मकान में मां और बच्चों संग रह रही बहन के घर रात 2 बजे घुसे हमलावर, बेल्ट गले में डालकर भाइयों ने पूरे घर में घुमाया

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद की परिणीति एक खौफनाक खूनी हमले में हुई। नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी मोहल्ले में देर रात दो सगे भाइयों ने अपनी ही बहन और उसके मासूम बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 11 माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दो भाइयों पर अपने मासूम भांजे के कत्ल का आरोप लगा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि बच्चे की मां की हालत नाजुक होने के कारण उसका मेरठ में उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गठबंधन में अंतर्कलह--रालोद नेताओं के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल

शहर के शामली बस स्टैंड के पास प्रेमपुरी इलाके में सोमवार की देर रात लगभग करी 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किराए के मकान में रह रही महिला छोटी पर उसके ही दो सगे भाइयों ने बेरहमी से हमला कर दिया। महिला अपने दो छोटे बच्चों और मां के साथ मकान में अकेली रह रही थी। बताया गया है कि महिला का पति चोरी के एक मामले में फिलहाल बागपत जेल में बंद है, जिस कारण वह अकेली ही बच्चों की परवरिश कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर भाई हाथ में चाकू लेकर आए और बहन के गले में बेल्ट डालकर पूरे घर में घसीटा। भाइयों ने पारिवारिक रंजिश में बहन पर चाकुओं से हमला किया तो इस घटना के दौरान महिला की गोद में मौजूद उसका 11 माह का बेटा अभिषेक भी हमले की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मासूम अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  अजब-गजबः बिना कागज के पकड़ी गई स्कूटी-कट गया 20 लाख का चालान

छोटी के एक पड़ोसी ने कहा कि हमने आधी रात को जोर-जोर से चीखने की आवाजें सुनीं। खिड़की से देखा तो भाई, बहन के गले में बेल्ट डालकर उसे घसीट रहे थे। उनके हाथ में चाकू भी था। बहन मदद की गुहार लगा रही थी लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि बीच में जाए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और महिला की स्थिति को देखते हुए मामले को हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि किराए पर रही छोटी नामक महिला के भाई बागपत निवासी आकाश और एक अन्य ने घर आकर हमला किया। महिला को गंभीर अवस्था में दिल्ली रैफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके 11 माह के बच्चे की हमले में मौत हो गई है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर लिए हैं। फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद मंगलवार को एसएसपी संजय वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए महिला छोटी के परिजनों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पश्चिम बंगाल सीएम के पीए का कातिल गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने नवागत ईओ पवन कुमार का किया स्वागतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पश्चिम बंगाल सीएम के पीए का कातिल गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने नवागत ईओ पवन कुमार का किया स्वागतजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »