घर के आंगन में बहन का गला काटने वाला हत्यारोपी भाई गिरफ्तार

झूठे स्वाभिमान में सगे भाई ने धारदार हथियार से की थी बहन की नृशंस हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आमिर हुआ घायल

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में मोबाइल पर बात करने से नाराज होकर अपनी ही 20 वर्षीय सगी बहन अदीबा की गला काटकर हत्या करने वाले कलयुगी भाई आमिर को पुलिस ने सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बसी-पलड़ी के जंगलों में हुई इस पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसकी मां की तहरीर पर पहले ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा चुका था।

शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटबा चौकी इंचार्ज आनंद कुमार और उनकी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहन की हत्या का आरोपी आमिर बसी और पलड़ी गांव के बीच जंगलों में छिपा हुआ है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय भागने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी आमिर के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें:  एलएंडटी के वेयर हाउस में भीषण आग, करीब 10 करोड़ का माल राख

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, शाहपुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज राहुल कुमार और हरसौली चौकी इंचार्ज विकास चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बरामद करने के साथ ही उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। यह पूरी घटना कथित ऑनर किलिंग यानी झूठी शान के लिए की गई हत्या से जुड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल में नर्स का कत्ल

डेढ़ साल से अपने दादा के घर रहती थी युवती, अचानक हो गई थी गायब

आदमपुर निवासी पशुपालक शकील कुरैशी की 20 वर्षीय बेटी अदीबा नजदीक के ही गांव पलड़ी में अपने दादा खलील के घर रहती थी। शनिवार शाम को वह अचानक कहीं चली गई थी, जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह लौटी थी घररू रविवार सुबह करीब 10.30 बजे अदीबा वापस अपने घर आदमपुर आई और आंगन में अपनी मां नसीमा के साथ बैठकर बात करने लगी। इसी दौरान उसका बड़ा भाई आमिर वहां पहुंच गया। आमिर को अदीबा के किसी युवक से फोन पर बात करने को लेकर गहरी नाराजगी थी। घर आते ही आमिर ने अदीबा से इस बात को लेकर बहस शुरू कर दी।

कमरे में बंद कर छुरे से रेता था गला, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

देखते ही देखते भाई-बहन के बीच की यह बहस हिंसक रूप ले बैठी। गुस्से से तमतमाए आमिर ने अदीबा को जबरन एक कमरे में बंद कर दिया और घर में रखे एक धारदार छुरे से अपनी सगी बहन की गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आमिर अपनी लहूलुहान बहन को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अदीबा के शव के पास से ही हत्या में इस्तेमाल किया गया आला-कत्ल (धारदार हथियार) बरामद कर लिया था। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद मृतका की मां नसीमा ने खुद अपने बड़े बेटे आमिर के खिलाफ शाहपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नई मंडी में श्रीराम कथा का शुभारंभ, विजय कौशल महाराज ने किया प्रवचनजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »