अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है, शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में समर्पित युवा समिति और समर्पित युवा महिला शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह कर पूरा सहयोग प्रदान किया।

एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में भव्यता के साथ मनाई गई महाराजा शूर सैनी जयंती

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ ही भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सभासद सतीश कुकरेजा, सभासद हिमांशु कौशिक और समाजसेवी सोनिया लूथरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इसे भी पढ़ें:  वास्तविक लागत के आधार पर तय हो रबी फसलों का एमएसपीः धर्मेंद्र मलिक

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस तरह का आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक है, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि विद्यालय सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को हमेशा प्राथमिकता देता है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन से समाज में मानव सेवा और मानवता का संदेश जाता है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 96 रोगी लाभान्वित

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02XnSZMHcNhkDugbsqMznDoSdRLQrq1edfPKRznKzpdYz9WR5MrKUttrzGFWcngXEal&id=100063654049794

समर्पित महिला शक्ति की संयोजिका मनी पटपटिया ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से एमजी पब्लिक स्कूल में विभिन्न अवसरों पर समर्पित परिवार की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विद्यालय प्रबंधन और एमजी परिवार का हमेशा भरपूर सहयोग मिलता रहा है। शिविर को सफल बनाने में राखी ग्रोवर, मेघा बाटला, मोनिका सिंघल, अंशु भाटिया, मोनाली पवार, शालिनी आनंद सहित समर्पित महिला शक्ति की सदस्याओं और समर्पित युवा समिति के अमित पटपटिया व अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में भव्यता के साथ मनाई गई महाराजा शूर सैनी जयंतीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्ज्वल आत्महत्या प्रकरणः धर्मेन्द्र मलिक ने डीएम से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »