भाकियू (तोमर) ने स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर मोर्चा खोला

निजी अस्पतालों में फर्जी डॉक्टरी और की जा रही वसूली को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हो रही कथित धांधली और निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

अंकित गुर्जर ने आरोप लगाया कि जिले के छोटे और बड़े अस्पतालों में कई डॉक्टर सर्जरी कर रहे हैं, जिनके पास संबंधित डिग्री नहीं है। उन्होंने मांग की कि जनपद के सभी अस्पतालों के डॉक्टरों और सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों की गहन जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बिना डिग्री या फर्जी तरीके से चल रहे क्लीनिक और अस्पताल तत्काल कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएं। भाकियू (तोमर) ने निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से इमरजेंसी के नाम पर अधिक फीस वसूलने का मामला भी उठाया। अंकित गुर्जर ने कहा कि दो से ढाई गुना अधिक शुल्क वसूली जा रही है, जो सीधे किसानों और आम जनता के साथ ठगी है। संगठन ने अवैध वसूली तुरंत बंद कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: रामराज के जलालपुर जंगल में युवक का शव मिला, करंट से मौत की आशंका

यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी के उत्पीड़न के पक्ष में नहीं हैं। ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी अस्पताल पर बिना जांच के सील न लगाई जाए। पहले पूरी निष्पक्षता से जांच की जाए और दोष सिद्ध होने पर प्रशासन कठोर कार्रवाई से पीछे न हटे। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किसान संगठन द्वारा उठाई गई समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाकियू तोमर के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. आसि, डॉ साकिब युवा जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, अमित, रिहान चौधरी पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष, आकिल राजपूत युवा जिला प्रभारी, आशीष शर्मा नगर अध्यक्ष, सलीम मलिक युवा नगर अध्यक्ष, जाकिर ठाकुर ब्लॉक उपाध्यक्ष, छोटा, अब्दुल वाहिद, शमीम मलिक, गुलशेर मलिक, वंश भारद्वाज सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला-बालि का हुआ वध, हनुमान जी ने की लंका दहन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रामलीला-बालि का हुआ वध, हनुमान जी ने की लंका दहनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा जिला कार्यसमिति में पूर्व सभासद पवन अरोरा बने मीडिया प्रभारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लाइनमैन की मौत से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने किया हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »