मुजफ्फरनगर की धरती पर नहीं उतरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ता निराशा

घंटों इंतज़ार करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर लगा ब्रेक, कार से ही हाथ जोड़कर अभिवादन कर निकल गए प्रदेश अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह के साथ-साथ निराशा भी लेकर आया। पहली बार जिले से गुजर रहे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता हाईवे पर खड़े रहे, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष बिना कार से उतरे सिर्फ हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए। इस घटनाक्रम ने कार्यकर्ताओं में मायूसी और नाराज़गी की लहर पैदा कर दी है। मंत्री कपिल देव और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने उनके भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारी कर कार्यकर्ताओं को हाईवे पर बुलाया था।

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार मुजफ्फरनगर की धरती पर पहुंचे, लेकिन उनका यह आगमन कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। वो कार से जमीन पर उतरने के बजाये सीधे हाथ जोड़कर निकल गये और कार्यकर्ता ठगे रह गये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्लीदृदेहरादून हाईवे स्थित गुप्ता रिसॉर्ट पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उनके स्वागत के लिए घंटों से डटे हुए थे। कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह का माहौल तब निराशा में बदल गया, जब प्रदेशाध्यक्ष का काफिला हाईवे पर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ स्वागत का माहौल बनाया, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी कार से बाहर तक नहीं आए। उन्होंने सिर्फ कार की गति धीमी की, शीशा खोलकर हाथ जोड़े और बिना एक शब्द बोले आगे बढ़ गए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

रविवार की सुबह ही उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सूचना दी थी कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मुजफ्फरनगर से होकर गुजरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाईवे स्थित गुप्ता रिसॉर्ट पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत करने की अपील की थी। इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक निर्धारित स्थान पर समय से पहले पहुँच गए। सभी ने उत्साहित माहौल में घंटों तक इंतजार किया।

इसे भी पढ़ें:  अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाईः 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई सीज

जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष का काफिला दिखाई दिया, कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने नारे लगा कर स्वागत का माहौल बनाया। लेकिन जैसे ही कार पास आई, प्रदेशाध्यक्ष ने बिना उतरे ही हाथ जोड़कर अभिवादन किया और तुरंत आगे बढ़ गए। कार्यकर्ता नारे लगाते रह गए और प्रदेशाध्यक्ष का काफिला हाईवे से गुजर गया। इस पर कई कार्यकर्ताओं ने आपस में नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कम से कम दो मिनट रुककर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा सकते थे।

इसे भी पढ़ें:  ग्राम अन्ती गोलीकांड में वांछित आरोपी प्रिंस गिरफ्तार

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थिति संभालने की कोशिश करते हुए कहा किकृप्रदेशाध्यक्ष देवबंद में एक शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम बेहद कम समय में तय हुआ था। समय की कमी के चलते वह नहीं रुक पाए। जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने भी कहा कि कार्यकर्ताओं में किसी तरह की नाराजगी नहीं है और प्रदेशाध्यक्ष के पास समय कम था, इसलिए उनको रोकना उचित नहीं समझा गया। मुजफ्फरनगर के राजनीतिक गलियारों में यह घटनाक्रम चर्चा का केंद्र बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर उपस्थित होकर भी प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से न मिलना मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला है। कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दबी आवाज में कहा कि पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं के जोश से चलता है, ऐसे में उनका सम्मान होना जरूरी है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत: सीएम योगीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–गन्दगी हटी, निखरा शहरः ईदगाह तिराहा पर पार्क का लोकार्पण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बझेड़ी वालों ने राजस्थानियों से की 18 लाख की ठगीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »