भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन: श्वेता व आंचल उपाध्यक्ष, ममता मंत्री बनीं

प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर की 112 सदस्यीय नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस नई कमेटी में 27 पदाधिकारी हैं, जबकि 85 सदस्य शामिल किये गये हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी की गई इस सूची में पुराने और सक्रिय कार्यकतार्ओं के अनुभवों को वरीयता दी गई है। साथ ही इसमें चार महिलाओं को भी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, नगरीय निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए टिकट की दावेदार रहीं पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा की पुत्रवधु श्वेता कौशिक और मूलचंद रिसोर्ट की डायरेक्टर समाजसेवी ममता अग्रवाल और अंजली चौधरी के नाम भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  विकास बालियान के निर्देशन में जानसठ-मंसूरपुर में शूटिंग शुरू

जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति प्राप्त होने के उपरांत जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यसमिति में 27 पदाधिकारी बनाये गये हैं, इनमें आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और तीन महामंत्री बनायें गये हैं। संगठन ने विनीत कश्यप, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, आँचल तोमर, सचिन पावटी और डॉ. श्वेता कौशिक को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्वेता कौशिक इससे पहले महिला मोर्चा में विभिन्न पदों के साथ बिजनौर और संभल जिलों की प्रभारी के रूप में अपनी संगठनात्मक क्षमता सिद्ध कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  पहले प्रयास में सीए फाइनल पास कर इशिका जैन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

अमरजीत गुर्जर को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला

संगठन के सुचारू संचालन के लिए शरद शर्मा, सुनील दर्शन और संजय गर्ग को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। संजय गर्ग पहले संगठन में जिला उपाध्यक्ष थे, जबकि शरद शर्मा को रिपीट किया गया है। जिला मंत्री के पदों पर शाहपुर के पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेन्द्र गुर्जर, अनुज सहारावत, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश पुंडीर और विनीत चौहान के साथ ही ममता अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है। अमरजीत गुर्जर को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही पर शिकायत

पूर्व सभासद पवन अरोरा बने जिला मीडिया प्रभारी

पार्टी ने सोशल मीडिया और प्रचार तंत्र को आधुनिक बनाने के लिए रक्षित नामदेव को ही सोशल मीडिया प्रभारी नामित किया है। लवी विकल को सह सोशल मीडिया प्रभारी और पुरोहित उटवाल को आईटी संयोजक बनाया है। मीडिया प्रबंधन के लिए पूर्व सभासद पवन अरोड़ा को मीडिया प्रभारी तथा अरुण शर्मा व पंकज महेश्वरी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार कार्यालय प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही 85 कार्यकतार्ओं को जिला कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। इनमें 19 महिला कार्यकर्ता शामिल हैं।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सुबह सवेरे सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सफाई व्यवस्था का लिया जायजाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  झालू में किन्नरों द्वारा जबरन धन उगाही पर शिकायत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  20 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर का मंसूरपुर में हाफ एनकाउंटरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »