भाकियू का आंदोलन-एसएसपी कार्यालय का घेराव टला, अब डीएम ऑफिस पर पंचायत

आठ अक्टूबर के आंदोलन को लेकर किसान भवन पहुंचे एसएसपी संजय वर्मा ने की भाकियू शीर्ष नेतृत्व से वार्ता

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा आठ अक्टूबर को विभिन्न समस्याओं और मामलों को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए बेमियादी पंचायत आयोजित करने की घोषणा के बाद बीती रात नाटकीय घटनाक्रम में इस महापंचायत को निरस्त कर दिया गया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से 72 घंटे के आंदोलन की तैयारी के साथ आठ अक्टूबर को एसएसपी कार्यालय को घेरने का ऐलान किया था। बीती रात एसएसपी संजय वर्मा खुद किसान भवन पहुंचे और भाकियू के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करते हुए कुछ मुद्दों पर सहमति बनने के बाद आठ अक्टूबर के आंदोलन को निरस्त कर दिया गया, जबकि भाकियू ने अब डीएम कार्यालय पर पंचायत करने का ऐलान किया है।
बता दें कि भाकियू के कुछ नेताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कथित कार्यवाही और अन्य समस्याओं को लेकर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने जिले में तैनात अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाये और यूनियन के पदाधिकारियों से मुजफ्फरनगर में संगठन के अस्तित्व को बचाने के लिए आंदोलन करने का आह्नान किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि आठ अक्टूबर को पूरे जिले और आसपास के जनपदों से यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान 72 घंटे की तैयारी के साथ एसएसपी कार्यालय पहंुचेंगे और समस्याओं के समाधान तक आंदोलन किया जायेगा। इस बार भाकियू ने आरपार की लड़ाई की बात कहते हुए साफ कर दिया था कि आंदोलन से पहले अफसरों से कोई बात नहीं की जायेगी, लेकिन रविवार की देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम में इस आंदोलन को वापस ले लिया गया।
भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान ने बताया कि आठ अक्टूबर को एसएसपी कार्यालय का घेराव और पंचायत का कार्यक्रम शीर्ष नेतृत्व की ओर से तय किया गया था, संगठन पूरी शक्ति के साथ इसकी तैयारियों में लगा हुआ था। रविवार की देर रात एसएसपी संजय वर्मा और एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल किसान भवन सिसौली पहंुचे थे। वहां पर यूनियन के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत और प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस वार्ता के दौरान यूनियन की ओर से रखे गये सभी प्रमुख मुद्दों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया कि समाधान किया जायेगा। धीरज लाटियान ने बताया कि वार्ता सुखद रही और शीर्ष नेतृत्व ने आठ अक्टूबर की एसएसपी कार्यालय पर प्रस्तावित पंचायत को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अक्टूबर माह की यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन 17 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर डीएम कार्यालय पर करने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  फेडरेशन में रंगों की फुहार, होली मिलन समारोह में दिखा उत्साह

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुहर्रम जुलूस के रूट में बदलाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी शीतकालीन अवकाश: 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में क्रांतिसेना का प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »