दलित परिवार पर हमलाः पिता-पुत्र सहित तीन को आजीवन कारावास

ग्राम राजपुर कला में पुरानी रंजिश के चलते संजू उर्फ संजीव बाल्मीकि के घर पर मोहित, उसके पुत्र राजेंद्र और उनके साथी वीरेंद्र ने हमला कर की थी संजीव बाल्मीकि की हत्या

मुजफ्फरनगर। जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला में हुए दलित परिवार पर हमले के दौरान परिवार के मुखिया की हत्या और उसके तीन बच्चों को घायल कर देने के सनसनीखेज मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। विशेष अदालत ने संजीव बाल्मीकि की हत्या और उसके तीन मासूम बच्चों को गोली मारकर घायल करने के जुर्म में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीनों दोषियों पर 35-35 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दलित उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में न्यायपालिका ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है। यह फैसला न केवल पीड़ित परिवार के लिए न्याय की उम्मीद बना, बल्कि समाज में जातिगत हिंसा के खिलाफ एक सशक्त संदेश भी प्रसारित करता है। मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब एक दलित परिवार के घर पर घात लगाकर हमला किया गया और गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
डीजीसी राजीव शर्मा के अनुसार 14 फरवरी 2023 को थाना जानसठ क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला में पुरानी रंजिश के चलते संजू उर्फ संजीव बाल्मीकि के घर पर मोहित, उसके पुत्र राजेंद्र और उनके साथी वीरेंद्र ने हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल और बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें संजीव बाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई और उसके तीन बच्चे मोहित, शीर्ष और वंदना गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले की सुनवाई विशेष अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की अदालत में न्यायाधीश आशा रानी सिंह की अध्यक्षता में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता परविंदर कुमार सिंह और विशेष अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा ने जोरदार पैरवी की। अदालत ने तीनों आरोपियों मोहित, राजेंद्र और वीरेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक पर 35,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, आर्म्स एक्ट के तहत मोहित और राजेंद्र को अलग से दोषी ठहराते हुए क्रमशः 4,000 और 7,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया।

इसे भी पढ़ें:  सुरेश चव्हाण के खिलाफ शिया समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति ने फिर बढ़ाई जिले की शान, हैदराबाद से मिला राष्ट्रीय सम्मानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांगजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »