आस मोहम्मद की तूफानी सेंचुरी से देवभूमि रॉयल्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में आरपीएल राइडर्स को 39 रन से हराया, 119 रन की नाबाद पारी खेलने पर बने मैन आॅफ द मैच

मुजफ्फरनगर। जनपद में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में देवभूमि रॉयल्स ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आरपीएल राइडर्स को 39 रन से पराजित कर दिया। टीम की जीत में आस मोहम्मद की विस्फोटक शतकीय पारी निर्णायक साबित हुई।

मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच संख्या-25 में देवभूमि रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरपीएल राइडर्स को 39 रन से हरा दिया। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए आस मोहम्मद को मैन आॅफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवभूमि रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आस मोहम्मद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 119 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा बादल सिंह ने 35 और हर्ष भाटी ने 25 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। आरपीएल राइडर्स की ओर से गेंदबाजी में मनीष कश्यप ने 2 विकेट झटके, जबकि अतीफ राणा को 1 विकेट मिला।

इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में रिश्वतखोरी की हदें पार: निवाड़ी थाने का SHO ₹50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएल राइडर्स की टीम ने भी अच्छा संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विश्वेंद्र ने 69 गेंदों में 117 रन की नाबाद पारी खेलकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि नवीन मिश्रा ने 17 रन बनाए। देवभूमि रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में हर्ष भाटी, मोहम्मद शारिक और अर्नव सोढम ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ देवभूमि रॉयल्स ने टूनार्मेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मैच के बाद आस मोहम्मद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान पूर्व लॉन टेनिस खिलाड़ी विजय वर्मा ने प्रदान किया। वहीं फाइटर आॅफ द मैच का खिताब विश्वेंद्र को दिया गया, जो शशांक जैन क्रिस्टल बालाजी के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर देवभूमि टीम के ओनर सुमित रोहल, उद्योगपति अमित गर्ग तथा मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा, ओम देव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, इंद्र माथुर, रोहन त्यागी, अक्षय चौधरी और विनीत चौधरी सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दीपोत्सव की धूम–दीपों की रोशनी से जगमगाया एम.जी. पब्लिक स्कूलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में रिश्वतखोरी की हदें पार: निवाड़ी थाने का SHO ₹50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दीपोत्सव की धूम–दीपों की रोशनी से जगमगाया एम.जी. पब्लिक स्कूलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »