मीरापुर उपचुनाव में कादिर राणा को हराने वाले अरशद को मिली धमकी

एआईएमआईएम नेता अरशद राणा ने एसएसपी से मिलकर की शिकायत, कहा-हरियाणा से अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकाया

मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव में एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद सपा नेता कादिर राणा की पुत्रवधु सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल के सामने पराजित कराने में बड़ी भूमिका निभाने वाले औवेसी की पार्टी के नेता अरशद राणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। अरशद राणा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
अरशद राणा ने बताया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम बहुत ओवैसी की वीडियो डालते हो और तुम मुजफ्फरनगर के रहने वाले हो, तुम्हें मैं 20 जनवरी को वहीं आकर देख लूंगा। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले ने अपने आप को हरियाणा के पलवल का रहने वाला बताया है और उसने उन्हें 9811970092 नंबर से फोन करके धमकी दी। अरशद राणा ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और समाज सेवा के चलते उनकी सक्रियता के कारण उनकी जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार में अकेले जिम्मेदार व्यक्ति हैं और इस खतरे के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। एसएसपी कार्यालय ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अरशद राणा मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने पार्टी मुखिया सांसद असददुदीन औवेसी की क्षेत्र में बड़ी रैली कराई और इस चुनाव में रालोद भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल की जीत तथा सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा की पराजय में उनकी भूमिका को लेकर तरह तरह की चर्चा आज भी लोगों के बीच होती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से लटका मिला लापता दलित युवक का शव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों को हटाया, 16 चौकी इंचार्ज बदलेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, चार गिरफ्तार, जेसीबी-ट्रैक्टर जब्तजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »