रोड साइड एनीमल की खातिर मुजफ्फरनगर में शैल्टर बनाएगा अर्जुन फाउंडेशन

फाउंडेशन ने इस जनहितकारी कार्य के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका और आम जनता से सहयोग की अपील की है। संस्था का कहना है कि यदि प्रशासन भूमि और बुनियादी सुविधाओं में सहयोग करे

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सड़कों पर भटक रहे बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या और उनकी सुरक्षा को लेकर अर्जुन फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन ने रोड साइड एनीमल, विशेष रूप से स्ट्रीट डॉग के लिए सुरक्षित शैल्टर (आश्रय स्थल) बनाने की घोषणा की है। इस परियोजना के माध्यम से घायल, बीमार और असहाय पशुओं को उपचार, भोजन और सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एनजीओ अर्जुन फाउंडेशन ने पशु प्रेमियों, समाजसेवियों के साथ साथ प्रशासन और पब्लिक से आर्थिक, सामाजिक और सरकारी सहयोग के लिए आगे आने की अपील की है।
अर्जुन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप अरोरा ने एनजीओ के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ रविवार को गांधी कालोनी लिंक रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में बेसहारा कुत्ते, गाय, बन्दर और अन्य पशु सड़कों पर दुर्घटनाओं, मौसम की मार और बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कई बार भूख-प्यास के कारण उनकी हालत और भी दयनीय हो जाती है। इन जानवरों को जीवन की सुरक्षा देने के लिए हमारा एनजीओ लगातार चार वर्षों से सामाजिक तालमेल बनाते हुए पशु और मानव के बीच एक प्रेम का रिश्ता जोड़ने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में फाउंडेशन ने अब जनपद में एक रोड साइड एनीमल शैल्टर निर्माण का निर्णय लिया और सरकार की एनीमल बर्थ कंट्रोल गाइड लाइन 2023 के अनुसार ही इस एबीसी सेंटर का निर्माण कराने का प्रयास शुरू किया गया। इससे न केवल पशुओं को राहत मिलेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
फाउंडेशन के अनुसार प्रस्तावित शैल्टर में पशुओं के लिए प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, भोजन-पानी की व्यवस्था के साथ-साथ ठंड और गर्मी से बचाव और बर्थ कंट्रोल के लिए नसबंदी के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। गंभीर रूप से घायल पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की सेवाएं भी ली जाएंगी। इसके अलावा, स्वस्थ होने के बाद कुछ पशुओं को गोद दिलाने (एडॉप्शन) की व्यवस्था भी की जाएगी। अर्जुन फाउंडेशन ने इस जनहितकारी कार्य के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका और आम जनता से सहयोग की अपील की है। संस्था का कहना है कि यदि प्रशासन भूमि और बुनियादी सुविधाओं में सहयोग करे तथा नागरिक दान और स्वयंसेवा के माध्यम से आगे आएं, तो यह परियोजना जल्द साकार रूप ले सकती है।
डॉ. संदीप ने बताया कि फाउंडेशन अभी तक सामाजिक सहयोग और अपने व्यक्तिगत आर्थिक फंड से ही रोड साइड एनीमल के जीवन को बचाने का काम कर रही है। नोएडा, मेरठ और बिजनौर के एबीसी सेंटर में 100 से ज्यारा स्ट्रीट डॉग्स को भेजकर उनकी नसबंदी कराई। शहर में हमारी टीम के लोग इनको भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन करा रहे है। इसके लिए टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ता है। मुनीम कालोनी में एक मकान किराये पर रहकर एनजीओ ने एक अस्थाई शैल्टर बनाया हुआ है। डॉ. संदीप ने कि यदि शैल्टर बनाने में हम सफल हुए तो यह कदम न केवल मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करेगा, बल्कि मानव और पशुओं के बीच एक संवेदनशील रिश्ता कायम होगा। कहा कि बेसहारा पशुओं की सेवा केवल संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और मूक प्राणियों के जीवन को सुरक्षित व सम्मानजनक बनाने में योगदान दें। इस दौरान अर्जुन फाउंडेशन के सचिव मोहित त्यागी, कोषाध्यक्ष सावन महेन्द्रा, सारिका गोयल, अनाया और आकांक्षा आदि भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब को मदरसों से मददः बाढ़ संकट में आगे आया मुस्लिम समाज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  द्वारिका सिटी के निवासियों को सुप्रीम कोर्ट की राहत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अपनी बदमाशी का रौब दिखाता था भतीजा, चाचा ने मार डालाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »