ठंड-शीतलहर के बीच अलर्टः एडीएम ने खतौली में रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि औचक निरीक्षण में कोई भी व्यक्ति जमीन पर सोता मिला तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा इसकी सूचना शासन को भी भेजी जाएगी

मुजफ्फरनगर। बढ़ती ठंड और शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में निराश्रित एवं बेसहारा लोगों को राहत पहुँचाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर प्रशासन द्वारा जिलेभर के रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बुधवार की देर रात को तहसील खतौली स्थित नगर पालिका परिसर में बनाए गए अस्थायी रैन बसेरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ तहसीलदार खतौली अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह निरीक्षण निराश्रित व्यक्तियों को सुरक्षित व सुचारु आश्रय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जेएस एनवायरो कर्मियों संग मारपीट में सात हमलावरों की पहचान

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने रैन बसेरों में साफ-सफाई, ठहरने की व्यवस्था, बिस्तर, फोल्डिंग बेड, प्लंग, तथा शौचालयों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रैन बसेरों में कोई भी आगंतुक या निराश्रित व्यक्ति जमीन पर सोता नहीं दिखाई देना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि औचक निरीक्षण में कोई भी व्यक्ति जमीन पर सोता मिला तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा इसकी सूचना शासन को भी भेजी जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने अलाव की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा, ताकि रात्रि के समय बढ़ती ठंड से ठहरने वाले लोग सुरक्षित और गर्माहट के साथ रात गुजार सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को सड़कों पर सोने न दिया जाए। ऐसे लोगों को त्वरित रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए नगरपालिका और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से सतर्कता बरते।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने रैन बसेरों में रुके हुए लोगों से भी बातचीत की और उनसे उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, पानी तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठंड के मौसम में कोई भी निराश्रित व्यक्ति असुरक्षित और असुविधा की स्थिति में न रहे। अंत में उन्होंने नगर पालिका खतौली के ईओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन साफ-सफाई और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, साथ ही किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बैराज मार्ग पर हादसाः बाइक फिसलने से बुजुर्ग की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बैराज मार्ग पर हादसाः बाइक फिसलने से बुजुर्ग की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दूल्हेरा गांव में चोरों का आतंकः एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  इंजीनियर को डिजीटल अरेस्ट कर 33 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तारजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »