अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कार में आग, चालक बाल-बाल बचा

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कार में आग लगने से रविवार को अफरा-तफरी मच गई। चलती कार अचानक आग की लपटों से घिर गई, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। निजी होटल के पास भड़की आग बताया जा रहा है कि कार चालक अंबाला से जगाधरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर एक निजी होटल के पास पहुंचा, उसे कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे यात्रियों को झटका: लंबी दूरी के सफर पर बढ़ा किराया, 26 दिसंबर से लागू

चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और नीचे उतर गया। उसके उतरते ही पूरी कार आग की चपेट में आ गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी। दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना नियंत्रण आदेश-2026 वापस, किसानों और जनप्रतिनिधियों में खुशी

हाईवे पर लगा लंबा जाम बीच सड़क पर कार में आग लगने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि यदि चालक उतरने में थोड़ी भी देरी करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

इसे भी पढ़ें:  भारत ने रेल से किया पहली बार अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारत ने रेल से किया पहली बार अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  डॉ. नितिन गुप्ता अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डायबिटीज की फैलोशिप से सम्मानितजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »