अग्निवीर सेना भर्ती रैली संपन्न, आखिरी दिन क्लर्क के लिए हुई दौड़

कर्नल बेबले ने बताया कि 6 से 8 सितम्बर तक सभी योग्य अभ्यर्थियों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में भारतीय थल सेना की अग्निपथ योजना के तहत चल रही भर्ती रैली का शुक्रवार को समापन हो गया। 14 दिन चली इस भर्ती प्रक्रिया में 13 जिलों के 17 हजार से अधिक युवाओं ने दौड़, शारीरिक दक्षता और दस्तावेज़ जांच में भाग लेकर अपनी काबिलियत साबित की। अब इन चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होना बाकी है, जो 6 से 8 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर सैन्य अफसर मेरठ के लिए प्रस्थान करेंगे।
शुक्रवार को भर्ती के अंतिम चरण में अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर पदों के लिए सुबह नुमाइश मैदान पर दौड़ आयोजित की गई। वहीं, चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन का दौर चला। भर्ती निदेशक एआरओ मेरठ, कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया कि क्लर्क पद के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 1073 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से हाइट चेकिंग और अनुपस्थिति के कारण 950 युवा ही दौड़ में शामिल हो सके। इनमें से करीब 700 युवाओं ने तय समय के भीतर दौड़ पूरी कर शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपनी तैयारी का परिचय दिया।
इस भर्ती रैली में अंतिम दिन अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर बनने के लिए अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली जिलों के युवाओं ने भाग लिया। सुबह पांच बजे से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया देर शाम तक चली, जिसमें दौड़, शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ जांच और मेडिकल परीक्षण की प्रारंभिक प्रक्रिया को पूरा किया गया। कर्नल बेबले ने बताया कि 6 से 8 सितम्बर तक सभी योग्य अभ्यर्थियों का विस्तृत मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित अग्निवीर भारतीय सेना के विभिन्न पदों पर सेवा के लिए भेजे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  छत के रास्ते घरों में घुसे चोर, दो मकानों से तीन महंगे मोबाइल चोरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता अभियान को नई धार: शहर में शुरू होगी गारबेज ई-रिक्शा सेवाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उबाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी, उमड़ा देशभक्ति का सैलाबजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »