दिल्ली जाकर सांसद चंदन ने जयंत को खिलाई गन्ने के रस की खीर

सांसद ने कहा-मोरना गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के विस्तार को मंजूरी से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति, 261.91 करोड़ की स्वीकृति से किसानों, श्रमिकों और युवाओं को होगा सीधा लाभ

मुजफ्फरनगर। रालोद युवा विंग के अध्यक्ष एवं बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने मुजफ्फरनगर जनपद के मोरना स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के क्षमता विस्तार एवं आधुनिकीकरण की योजना को स्वीकृति मिलने पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मोरना शुगर मिल के विस्तार के लिए स्वीकृत धनराशि प्रदान किए जाने पर आभार प्रकट किया और गन्ने के रस से बनी खीर खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनकी पत्नी याशिका चौहान भी उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा

इसके पश्चात चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर सांसद चंदन चौहान ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी गन्ने के रस से बनी खीर खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सांसद चंदन चौहान ने कहा कि यह निर्णय केवल एक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं है, बल्कि वर्षों की आशा, संघर्ष और विश्वास की जीत है। यह फैसला क्षेत्र के किसानों, श्रमिकों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें:  रोडवेज बस और वैन की टक्कर से मासूम समेत पांच की मौत, नौ गंभीर 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत 261.91 करोड़ रुपये की धनराशि से मोरना चीनी मिल का क्षमता विस्तार, अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे न केवल चीनी मिल का कायाकल्प होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सांसद ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के किसानों और निवासियों को बधाई दी और कहा कि मोरना चीनी मिल के विकास से हजारों किसानों तथा आसपास के लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेडराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ग्लेशियरों के टूटने से बाढ़ का खतरा, भू.वैज्ञानिकों ने दी चेतावनीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »