मुजफ्फरनगर-महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शिव चौक पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हुए मंदिर परिसर

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद भर के शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं की प्रार्थना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शिव लिंग पर अभिषेक के लिए गंगाजल के साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग और दूध अर्पित करते नजर आए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर स्थित शिव मूर्ति मंदिर के साथ ही जनपद भर के शिव मंदिरों और शिवालयों में शिव भक्तों और कांवड़ियां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिव चौक के अलावा शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कड़ी सुरक्षा में आस्था और भक्ति के संगम के रूप में उमड़े श्रद्धालुाअें ने भगवान आशुतोष की कृपा प्राप्ति के लिए जल अर्पित और पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान जनपद में अनेक स्थानों पर मंदिरों के पास मेलों का भी आयोजन किया गया है। शिव चौक सहित सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए गये थे। शिव मूर्ति पर सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। डाक कांवड़ों के भक्तिमय शोरगुल और दौड़ के बीच यहां श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया।

इसे भी पढ़ें:  डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीईआरटी पुस्तकों की बिक्री को लेकर हंगामा

फाल्गुन मास के महाशिवरात्रि पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों को फूलों और रंगीन झालारों से सजाया गया। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ही डाक कांविड़यों की दौड़ ने भक्ति का एक अनोखा नजारा पेश किया। कांवड़ियों के जयकारों से शहर गूंजता रहा। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये शिव चौक स्थित शिवलिंग पर अभिषेक कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। रविवार को जिले में शिव चौक सहित 800 स्थानों पर शिव मंदिरों और शिवालयों पर जलाभिषेक किया गया। शिव चौक स्थित शिव मंदिर के पुजारी हरीश भारद्वाज ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रख शिवलिंग का जलाभिषेक और विधिवत पूजा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-2700 युवाओं को अपना उद्योग लगाने को मिलेगा कर्ज

सावन की शिवरात्रि पर कावंड़ियों की ज्यादा भीड़ रहती है, लेकिन इस बार इस फाल्गुन शिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर आए। आसपास के राज्यों के कांवड़िये समेत शहर के श्रद्धालु जल लेकर रविवार को भी पहुंचते रहे। शिव मूर्ति पर शहर के अनेक स्थानों से भी शिव भक्त महिला एवं पुरुष भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। शहर में डाक कांवडियों की भीड़ रविवार को भी अच्छी खासी रही। शहर की सड़कों पर हरिद्वार की ओर से गंगाजल लेकर आ रहे डाक कांवड़ियों की भागमभाग के कारण यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव देखा गया। शहर में कई स्थानों पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी सवेरे से ही फील्ड में नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  बेसिक शिक्षा अधिकारी पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप, कार्रवाई की मांग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर….देखें वीडियोराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर….देखें वीडियो

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बेसिक शिक्षा अधिकारी पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप, कार्रवाई की मांगजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »