दलाल संगठनों के खिलाफ डीएम दफ्तर पर धरना-धर्मेन्द्र मलिक ने की कार्रवाई की मांग

भाकियू अराजनैतिक ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा सीएम योगी के नाम दिया ज्ञापन, अवैध खनन और कानून तोड़ने वाले संगठनों पर जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने किसान संगठनों के नाम पर हो रही अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं को लेकर प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में संगठन के युवा मंडल प्रभारी कुशलवीर ने कहा कि कई किसान संगठन खुद अवैध गतिविधियों को रोकने में नाकाम हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग पीड़ितों से संपर्क करने पर अक्सर कहते हैं कि यह फोन किसी अन्य संगठन के लोगों द्वारा किया गया है, जिससे न्याय की प्रक्रिया बाधित हो रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि लोग थानों के अंदर धरना दे रहे हैं और प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि अगर थानेदार सही हैं तो थानों के भीतर धरना क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब पुलिस प्रशासन से ही अपेक्षित है।

इसे भी पढ़ें:  खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि अवैध खनन, वाहनों के डिस्पोजल और अवैध वाहनों के संचालन किसान संगठनों के झंडों के साथ हो रहे हैं, जिससे संगठनों की साख पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी यह मानते हैं कि ष्कुछ देर पहले हरे गमछे वाले आए थेष्, इस प्रकार की घटनाओं से संगठन की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है। मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसान संगठनों को अपने सदस्यों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा प्रशासन को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कानून-व्यवस्था पर काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ संगठन इस आड़ में कानून तोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोशल मीडिया पर छाये दबंगों का पुलिस ने उतारा भूत

संगठन की ओर से धरने पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को ज्ञापन सौंपा, संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुझाव दिए हैं कि सभी किसान संगठनों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए, सोशल मीडिया और सभाओं में फैल रही गलत जानकारी पर रोक लगे, किसान दिवस के आयोजन में केवल पंजीकृत संगठनों को शामिल किया जाए और अराजक आंदोलनों में शामिल संगठनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। धर्मेंद्र मलिक ने पत्र में यह स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा करना है और वे राज्य सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। धरने में संजीव बाबा, अंकित जावल, प्रवीण पंवार, योगेंद्र पंवार, विपिन त्यागी और शहजाद राव सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सानूर राणा, मोहसिन, अमित, सुमित दोहड़, गुड्डू मंगली, विजय दीक्षित, जाबिर राणा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फोन पर तलाक देकर पति ने घर से निकलवाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शहाबुदीनपुर में नाला निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया निरीक्षण

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनीजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »