पथ प्रकाश व्यवस्था में बड़ी सौगातः एटूजेड ग्रीन स्टेट में हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, जिले के डिवाईडरों पर लगाये जा रहे 4100 रिफ्लेक्टर

मुजफ्फरनगर। जनता के हितों को देखते हुए शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और रोड सेफ्टी को बेहतर बनाने की दिशा में चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एटूजेड ग्रीन स्टेट कॉलोनी के मुख्य द्वार पर हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ किया गया, जिससे न सिर्फ क्षेत्र में रोशनी की नई किरणें पहुंचीं, बल्कि स्थानीय निवासियों को सुरक्षित और आसान आवागमन की नई सुविधा भी मिली।

शनिवार को नगर पालिका परिषद द्वारा एटूजेड ग्रीन स्टेट कॉलोनी के मुख्य द्वार पर स्थापित हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ संयुक्त रूप से किया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बटन दबाकर हाईमास्ट लाइट को रोशन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। इस अत्याधुनिक हाईमास्ट लाइट के शुरू होने से कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, लंबे समय से यहां पथ प्रकाश की समस्या बनी हुई थी, जिसके समाधान से अब सुरक्षा में बढ़ोतरी और आवागमन में आसानी होगी।
उद्घाटन के दौरान एटूजेड कॉलोनी और आसपास के निवासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास की इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती आबादी के बीच प्रकाश व्यवस्था अत्यंत आवश्यक थी, जिसका समाधान अब मिल गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क नेत्र शिविर में 118 रोगी लाभान्वित

कार्यक्रम में मीनाक्षी स्वरूप ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण भी किया और वहां विकास की संभावनाओं को परखा। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भरोसा दिलाया कि नगर का समग्र विकास और जनसुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है तथा नगर पालिका इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर पथ प्रकाश की समस्या को देखते हुए रोड सेफ्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। नगर के डिवाइडरों को पेंट कराकर सौंदर्यकरण कराया गया है और 4100 रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात के समय वाहनों को सुरक्षित मार्गदर्शन मिल सके। नगर के सभी प्रमुख डिवाइडरों पर दो दिनों में रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि शहर के चार महत्वपूर्ण स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर हाईमास्ट लाइट लगवाई जा रही हैं। इनमें एटूजेड ग्रीन स्टेट कॉलोनी, सुरेंद्र नगर (जानसठ रोड), नई मंडी स्थित चांदबली चाट कॉर्नर के पास और वहलना चौक शामिल हैं। इनमें से तीन स्थानों पर लाइट चालू कर दी गई है, जबकि वहलना चौक पर फाउंडेशन तैयार कर दिया गया है। शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी लाइटिंग और सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है। मालवीय चौक पर महामना मालवीय स्मारक पर लाइटिंग की गई है और महावीर चौक पर आधुनिक लाइटिंग रैलिंग लगाने का कार्य प्रगति पर है। स्थानीय निवासियों ने आशा व्यक्त की कि नगरपालिका के इन प्रयासों से शहर की छवि निखरेगी और रात में सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें:  सर्द रात में व्यवस्था परखने जनता के बीच पहुंचीं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, एक मुकदमे में चल रहा था फरारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आतंकियों से हैं समाजवादी पार्टी के रिश्तेः आचार्य प्रमोद कृष्णम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ में भोले की जय-जयकार, एटीएस आई पहली बारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »