मुजफ्फरनगर में आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

आरोपी ने लखनऊ, रुड़की और आगरा में भी की ठगी, आर्मी की वर्दी पहनकर और फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर भरोसा जमाता था।

मुजफ्फरनगर। जनपद मुख्यालय पर चल रही अग्निवीर सैन्य भर्ती के दौरान अभ्यर्थी युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे जालसाजों का पर्दाफाश हुआ है। सिविल लाइन पुलिस ने मेरठ के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से आर्मी की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
युवाओं के जज़्बे को धोखे में बदलने वाले एक जालसाज को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस कार्यालय स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान इस गुडवर्क को साझा किया। एसपी सिटी प्रजापत के अनुसार, आरोपी कई वर्षों से अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवकों से ठगी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में पास कराने और भर्ती पक्का कराने का भरोसा दिलाता था, और उनसे मोटी रकम वसूलकर नकली टोकन स्लिप देकर गायब हो जाता था।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उर्वरक वितरण: मुज़फ्फरनगर चरथावल समिति व प्रीति त्यागी सम्मानित

घटना का खुलासा तब हुआ जब बिजनौर के एक युवक अभिषेक पुत्र राजेंद्र कुमार ने 30 अगस्त को पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उससे अग्निवीर भर्ती में पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी हुई है। युवक को नकली टोकन स्लिप भी दी गई थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर उच्चाधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित की, जिसने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच और मिलिट्री इंटेलिजेंस के सहयोग से आरोपी को 5 सितम्बर को कम्पनी बाग के पास मेरठ जनपद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र रकम सिंह निवासी कस्तला शमशेर नगर थाना इंचौली, जनपद मेरठ (उम्र 31 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से सेना की वर्दी (जूते, बेल्ट, कैप सहित), फर्जी आर्मी आईडी कार्ड, एक स्कूटी (बिना नंबर) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
एसपी सिटी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भर्ती के दौरान उन युवकों की तलाश करता था जो फिजिकल टेस्ट में फेल हो जाते थे। उन्हें भर्ती कराने का विश्वास दिलाकर रुपये ले लेता और नकली टोकन स्लिप दे देता। आरोपी आर्मी की वर्दी पहनकर और फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर भरोसा जमाता था। उसने लखनऊ, रुड़की और आगरा में भी इसी तरह की ठगी करना स्वीकार किया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन आशुतोष कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह ढिल्लो, कांस्टेबल विशाल कुमार व धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  80 करोड़ की विकास योजना लेकर आ रही मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में ‘इंपैक्ट फिटनेस बाय बाबर’ जिम का भव्य उद्घाटनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »