कूड़े के ढेर पर जली अवस्था में मिला गौवंश, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

गौवंश को जलाकर हत्या करने का लगाया आरोप, प्रदर्शन कर जांच व सख्त कार्रवाई की मांग, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण, सीएमओ कराएंगे एफआईआर

मुजफ्फरनगर। शहर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली घटना सामने आई, जब जिला अस्पताल के पास कूड़े के ढेर पर एक गौवंशीय पशु का शव जली अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ सेवकों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने गौवंश को जलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त समाचार के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय के पास स्थित कूड़ाघर के नजदीक शनिवार सुबह एक गौवंशीय पशु (बछड़े) का शव जली अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव बुरी तरह से जला हुआ था, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि गौवंश को जीवित जलाकर निर्मम हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और गौ सेवक मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इसे असामाजिक तत्वों की घृणित करतूत बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर नारेबाजी हुई और प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जताई गई।

इसे भी पढ़ें:  सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कृत्य सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। गौवंश को जलाकर हत्या की गई है, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार गौवंश संरक्षण को लेकर सख्त कानून होने का दावा करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। गौवंश का कटान और हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और व्यवस्था पूरी तरह शून्य नजर आ रही है।

गौ सेवक राहुल धीमान ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि सीएमओ कार्यालय के पास कूड़ाघर के समीप एक गौवंशीय पशु का शव जली अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां स्पष्ट हुआ कि बछड़े को जलाकर मारा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शव को कट्टे में भरकर यहां लाकर फेंका गया है। इस घटना से गौ सेवकों में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। साथ ही डेरी संचालकों की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई। हंगामे के बीच मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है और वे इस घटना से बेहद आहत हैं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है तथा कार्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायत

गौवंश को जलाकर मारने के आरोपों को लेकर हुए हंगामे से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एक कट्टे में गौवंशीय पशु का शव जली अवस्था में बरामद हुआ है, जिसे संभवतः किसी अन्य स्थान से लाकर रात्रि के समय यहां डाला गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, वहीं हिंदूवादी संगठनों और गौ सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खुलासा और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »