चकबंदी के बाद मेढ़ खुर्द-बुर्द करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की शिकायत पर हुई कार्यवाही, आरोपियों में पिता और दो पुत्र शामिल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव में चकबंदी के बाद किसानों के चकों पर कराई गई मेढ़बंदी को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की कार्रवाई में पिता समेत दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चकबंदी अधिकारियों द्वारा कराई गई मेढ़बंदी को नुकसान पहुंचाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी देवेन्द्र कुमार रायपा ने तितावी थाने में तहरीर देते हुए तीन किसान पिता पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि 20 दिसम्बर को ग्राम नसीरपुर निवासी किसान प्रदीप कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने उनको पत्र लिखकर शिकायत करते हुए बताया था कि गांव नसीरपुर में स्थित उसके खेतों की चकबंदी 17 दिसम्बर को चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी और चकबंदी लेखपाल के द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कराते हुए मेढ़बंदी करा दी थी। आरोप है कि 19 दिसम्बर को प्रदीप के विपक्षी विपिन पुत्र पूरन चंद, आशीष तथा मनीष पुत्रगण विपिन निवासी नसीरपुर ने रात्रि के समय चकबंदी विभाग द्वारा कराई गई उसके चक की मेढ़बंदी को खुर्दबुर्द कर तोड़ दिया। इस सम्बंध में पीड़ित के द्वारा कहा गया कि अनाधिकृत तरीके से चक की मेढ़बंदी तोड़ने के कारण मौके पर अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के द्वारा इस मामले में थाना प्रभारी तितावी से आरोपियों के खिलाफ अनाधिकृत कब्जा करने और विभागीय कार्रवाई के खिलाफ विवाद उत्पन्न करने के आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि चकबंदी अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी किसान विपिन और उसके दोनों पुत्रों आशीष व मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  वर्षों से लंबित अशोका मार्केट की गली नंबर 4 का निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में हुआ काम प्रारंभ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल की नई टीम गठितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटका

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल की नई टीम गठितजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »