भाजपा नेता को धमकाने पर ब्लॉक प्रमुख पति धनप्रकाश के खिलाफ मुकदमा

पुरकाजी ब्लॉक में मंत्री अनिल कुमार के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं में बढ़ी तनातनी

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में राजनीतिक पारा उस समय गरमा गया, जब भाजपा नेता मनोज गुर्जर ने ब्लॉक प्रमुख पति पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। मामला कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित भाजपा नेता ने थाने में तहरीर देकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई और कार्रवाई की मांग की। पुरकाजी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में ब्लॉक प्रमुख पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई से पुरकाजी में भाजपा में दो फाड़ होते नजर आ रहा हैं। आरोपी ब्लॉक प्रमुख पति भी भाजपा से ही हैं और पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के खास माने जाते रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुरकाजी विकासखंड कार्यालय में शासन द्वारा कंबल वितरण एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार मौजूद थे। भाजपा नेता मनोज गुर्जर का कहना है कि उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों से चर्चा की थी। आरोप है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर ब्लॉक प्रमुख पति धन प्रकाश ने उन्हें फोन कर अभद्रता की।
मनोज गुर्जर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार के कार्यक्रम को लेकर रविवार की सुबह करीब 11रू30 बजे उनके पास एक अंजान नम्बर से अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने मंत्री के कार्यक्रम के लिए ब्लॉक के अधिकारियों को निर्देश देने पर आपत्ति जताई और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। भाजपा नेता का दावा है कि जाँच करने पर उक्त नंबर पुरकाजी की ब्लॉक प्रमुख के पति धन प्रकाश का निकला। पुरकाजी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर ब्लॉक प्रमुख पति धन प्रकाश के खिलाफ सुसंगत धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस ने किया चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एक दिन की साइबर थाना प्रभारी बनी कौशम्बी पंवारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में टोंटी चोरी से हाहाकार, समाजसेवियों ने फूंका विरोध का बिगुल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहरी विकास की महायोजना लेकर आई मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »