भाकियू अराजनैतिक के चार बड़े नेताओं समेत 400 अज्ञात पर मुकदमा

एसएसपी कार्यालय घेराव में पुलिस का बड़ा एक्शन, वर्दी फाड़ने की धमकी, यातायात ठप और प्रशासनिक कार्य बाधित करने के आरोप

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कथित उग्र प्रदर्शन ने कानून-व्यवस्था को गंभीर चुनौती दे दी। एसएसपी कार्यालय के घेराव के दौरान पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक, वर्दी फाड़ने की धमकी और शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में चार बड़े नेताओं सहित करीब 400 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लंघन के साथ ही थानेदार की तहरीर पर पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बड़े नेताओं का कथित बड़बोलापन आखिरकार उन पर भारी पड़ गया। तीन जनवरी को आरडीएफ के नाम पर फैक्ट्रियों में कचरा जलाने के आरोप के दौरान चल रही लड़ाई के बीच एसएसपी कार्यालय के घेराव के दौरान पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से उलझना, खुलेआम वर्दी फाड़ने की धमकी देना और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेताओं को महंगा पड़ गया। धरने के दौरान ही एसपी सिटी के समक्ष माफीनामा देने और माइक से ही पुलिस का इकबाल बुलंद करने के बावजूद एसएसपी संजय वर्मा ने इसे अस्वीकार करते हुए कठोर कार्रवाई की है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में दी तहरीर के अनुसार, भाकियू अराजनैतिक के लगभग 400 कार्यकर्ता बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व चार पहिया वाहनों में सवार होकर सुबह करीब 11 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ता आरडीएफ से भरी गाड़ियों को जनपद की फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में जलाए जाने से हो रहे प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। थानेदार ने तहरीर में कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लाए गए वाहनों को महावीर चौक से प्रकाश चौक, अंबेडकर तिराहा और झांसी की रानी चौक तक बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया गया। इससे पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। स्थिति यह रही कि राजकीय वाहनों और मरीजों के लिए चलाई जा रही एंबुलेंस तक को निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। आम नागरिकों के साथ-साथ सरकारी और अर्ध-सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पुलिस के अनुसार, जबकि जनपद में जिलाधिकारी द्वारा पहले से ही धारा 163 बीएनएसएस लागू की गई थी, इस निषेधाज्ञा के बावजूद धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह निवासी बिजनौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी निवासी स्याना बुलन्दशहर, मोहित त्यागी निवासी बुलन्दशहर और ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल ठा. कुशलबीर सिंह निवासी चरथावल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में माइक, फ्लैक्सी बोर्ड और बैनर लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने हाथों में डंडे लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपशब्दों का प्रयोग किया। जब प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन द्वारा पुलिस कार्यालय से बैनर और फ्लैक्सी हटाने को कहा गया तो कथित रूप से प्रदर्शनकारियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वर्दी फाड़ने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी पुलिस ने कही है। थानेदार की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में पुलिस ने इस मामले में धारा 191(2), 132, 126(2), 351(2), 352 और 223 बीएनएस के तहत चारों नेताओं और करीब 400 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस तरह से इस प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने अभद्र बयानबाजी की, पुलिस उसकी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  सूदखोरों की हैवानियतः कर्ज न चुका पाने पर युवक को दी दर्दनाक मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाद के कारण टली पालिका ठेकों की नीलामीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ का कपसाड कांडः अपहृत दलित युवती हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, स्विफ्ट-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »