एसआईआर ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर में बीएलओ ने खाया जहर, हालत नाज़ुक

पुलिस को अनुजवीर की जेब से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने तीन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सरकारी विद्यालय के परिसर में मतदाता सूचियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के लिए चल रहे एसआईआर अभियान में लगी ड्यूटी के दौरान पोलिंग बूथ पर तैनात बीएलओ ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद बीएलओ की हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जानकारी हासिल की। परिजनों से भी पूछताछ की। बीएलओ की जेब से पुलिस को एक पत्र भी मिला है, जिसमें उसने मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में तैनात बीएलओ शिक्षामित्र अनुजवीर ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना उस समय सामने आई, जब विद्यालय में अन्य शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे। अचानक अनुजवीर की तबीयत बिगड़ने पर विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। विद्यालय स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पहले एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराने का प्रयास किया गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बीएलओ को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस को अनुजवीर की जेब से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने तीन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में लिखे आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही थी और अनुजवीर बीएलओ के रूप में इस कार्य में संलग्न थे। हालांकि, घटना का सीधा संबंध इसी प्रक्रिया से है या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने फिलहाल घटना की औपचारिक पुष्टि करने से इनकार किया है, लेकिन स्थानीय पुलिस पूरी सक्रियता के साथ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों, पत्र में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम की गहन जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव और शिक्षा विभाग में भी चर्चाओं का माहौल बना हुआ है, वहीं अनुजवीर के परिजन मेरठ पहुंच चुके हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिजली कटौती पर भड़के कैबिनेट मंत्री, चीफ ने भी की खूब बहस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में लव जिहादः रामविलास की पार्टी के नेता ने दलित युवती को भगाकर कर लिया निकाहराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बिजली कटौती पर भड़के कैबिनेट मंत्री, चीफ ने भी की खूब बहस

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैगजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »