MUZAFFARNAGAR-शहर को कूड़ा घर बनाने पर कंपनी के एमडी पर भड़की ईओ प्रज्ञा सिंह

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही दिल्ली की कंपनी की शिकायत बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में जिला अस्पताल के पास ही कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाकर वहां गन्दगी फैलाने के लिए लोगों से मिली शिकायत का संज्ञान लेकर ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए कंपनी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने तथा गन्दगी फैलाने के आरोप में कानूनी कार्यवाही करने तक की चेतावनी दी। इस फटकार का असर यह हुआ कि एक घंटे में ही कंपनी ने जिला अस्पताल के पास बनाये गये अपने सेंटर को हटा लिया। ईओ ने सख्त निर्देश दिये हैं कि शहरी क्षेत्र में घनी आबादी के बीच कंपनी कूड़ा ट्रांसफर सेंटर नहीं बनायेगी और कूड़ा सड़कों पर नहीं डाला जायेगा। इसके साथ ही ईओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर दिया है।

बता दें कि शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए कार्य कर रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्रा. लि. नई दिल्ली के साथ पालिका प्रशासन ने अनुबंध किया है। कंपनी के द्वारा यहां वहां शहर में अपना कूड़ा ट्रांसफर संेटर बनाने के कारण लोगों का जीना मुहाल है तो अफसर भी परेशान हैं। पहले कंपनी ने सरकूलर रोड पर ये संेटर बनाकर सड़क पर ही कूड़ा फैला दिया था। इसको लेकर ईओ प्रज्ञा सिंह ने कंपनी को हड़काया और यह संेटर बन्द कराकर सरकूलर रोड को साफ कराया था। अब ऐसी ही स्थिति जिला अस्पताल के पास की भी बना दी गई है। यहां कंपनी के द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराकर पहले टिपर वाहनों को सड़क पर ही खाली कराया जा रहा था। जिससे यह एरिया डंपिंग ग्राउंड में बदल गया था। इसकी शिकायत मिली तो ईओ की सख्ती के चलते कंपनी ने टिपर से मोबाइल काॅम्पेक्टर में कूड़ा डलवाना शुरू तो किया, लेकिन इससे पहले कूड़े की छंटनी कराये जाने और गन्दगी फैलाने का मामला सामने आया।

आज मौहल्ला लद्दावाला के मुकेश पाल, जुबैर, साकिब, उमेश कुमार, दिवेश कुमार, तिलकराम सिंह, सोनू काजी सहित 40-50 लोग दोपहर के समय टाउनहाल पहुंचे और अस्पताल के पास ही कूड़ा गन्दगी फैलाने पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। ईओ प्रज्ञा सिंह से मिलकर इन लोगों ने होली के त्यौहार पर गन्दगी हटवाकर सफाई कराने की मांग की। इन लोगों वीडियो और फोटो भी ईओ को दिखाई, जिसमें पूरी तरह से गन्दगी नजर आने पर ईओ ने तुरंत ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल को तलब करते हुए कड़ी नाराजगी जताई। ईओ प्रज्ञा ने इसी बीच कंपनी के एमडी कमलजीत को फोन कर जमकर हड़काया और चेतावनी दी कि यदि एक घंटे के भीतर अस्पताल के पास वाला कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बंद नहीं किया गया तो वो सीधे कंपनी के खिलाफ एफआईआर कराने जा रही हैं। ईओ की सख्ती का यह असर हुआ कि आधा घंटे के भीतर ही कंपनी ने अपनी पूरी टीम सक्रिय की और गन्दगी से लबरेज लद्दावाला जाने वाला मार्ग स्वच्छ दिखाई देने लगा। कंपनी के परियोजना प्रभारी पुष्पराज ने भी कार्यालय पहुंचकर ईओ से मुलाकात की और उक्त स्थान वाला कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बंद करने का आश्वासन दिया। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने बताया कि कंपनी के द्वारा यहां वहां अपनी मनमर्जी से कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। बताया कि लद्दावाला में भारत स्टील फैक्ट्री के पास कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाने के लिए कंपनी को इसके लिए नोटिस जारी किया गया है। इसमें कूड़ा और गन्दगी के कारण महामारी फैलने की आशंका जताते हुए कंपनी को यह बंद करने के लिए कहा गया है। आदेश का पालन नहीं होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।  

इसे भी पढ़ें:  ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक की पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दियाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने एनजीओ पर ठोंका जुर्मानाजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »