MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजार

मुजफ्फरनगर। एक गांव निवासी व्यक्ति ने सरकारी योजना में अपना आवास बनवाने के लिए ग्राम प्रधान के यहां आवेदन किया था, इसके बाद उसने इस योजना के बारे में लाभ न मिलने की शिकायत दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का नम्बर डायल कर दिया। यह नम्बर डायल करना ही इस व्यक्ति के लिए गंभीर मुसीबत बन गया और वो अपनी कमाई रकम गंवाने के साथ ही जरूरी कागजात भी खो बैठा। पीड़ित ने ठगी का अहसास होने पर दो शातिर ठगों के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, परिजनों में आक्रोश

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकडसंधा निवासी अंश कुमार पुत्र रघुनाथ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वो गरीब है और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत उसने अपना आवास बनवाने के लिए पूर्व प्रधान बबलू को अपनी पत्नी निशा के नाम से आवेदन करते हुए आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ ही जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराये थे। लेकिन काफी समय बाद भी योजना का लाभ नहीं मिला तो इस सम्बंध में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उसने 06 जून 2023 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का नम्बर डायल करते हुए सरकारी योजना में मकान बनवाने का लाभ नहीं मिलने की बात की। इसके बाद 23 जून को अंश के पास दो अलग अलग नम्बरों से काॅल आई। इसमें उसकी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायत का हवाला देते हुए भरोसा दिया गया कि उनका सरकारी योजना में मकान बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया जायेगा। इसके लिए कुछ खर्च करना होगा।

इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग बुलाने की मांग

अंश कुमार ने बताया कि इसके बाद उसने 23 जून से 24 जुलाई के बीच फोन करने वाले चिंकी रानी के नाम छह बार में 26,350 रुपये ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद फोन कर उससे एटीएम, आधार और पैन कार्ड आकाश कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम पात्रता मर्दानपुर जिला कानुपर के पते पर मंगा लिये गये। अंश का आरोप है कि पैसा और दस्तावेज भेजन के बाद आरोपी शातिर ठग इधर उधर की बात करना लगा और फिर फोन पर बात होनी बंद हो गई। अंश की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने चिंकी रानी और आकाश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच में बड़ा खुलासा!

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नए साल पर भी पूर्व विधायक शाहनवाज राना को राहत नहींराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ‘स्वकर प्रणली’ पर सवे र्से पहले बोर्ड मीटिंग बुलाने की मांग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नए साल पर भी पूर्व विधायक शाहनवाज राना को राहत नहींजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »