MUZAFFARNAGAR-होली के दिन कई घरों में मातम, हादसों में आठ की मौत

मुजफ्फरनगर। होली के उल्लास के बीच मचे हुड़दंग के दौरान तेजी और लापरवाही के कारण हुए गंभीर सड़क हादसों में शहर के बीच से लेकर गांव देहात तक आठ लोगों की मौत हो जाने और दर्जनभर से ज्यादा लोगों के घायल हो जाने पर कई घरों में होली के त्यौहार पर ही मातम पसरा रहा। इन हादसों में शहर के मालवीय चौक पर डिवाईडर से बाइक टकराने पर एक युवक की जान चली गई तो वहीं शुकतीर्थ के दण्डी आश्रम के प्रबंधक की मौत होने से तीर्थनगरी में शोक नजर आया। वहीं रेलवे लाइन पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। शाहपुर में गांव जाते समय हुए हादसे में साइकिल सवार युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जनपद मुजफ्फरनगर में होली के फाग के दिन सोमवार को सुबह से शाम तक सड़क हादसों का पूरा दौर चला। शहर के बीच सूनी सड़क होने के बावजूद भी हुए हादसे में एक युवक की जान चली गई तो गांव देहात से भी लगातार हादसों में लोगों के मरने की खबरें आती रहीं। भोपा क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलडा और निरगाजनी गांव के बीच गंगनहर की पटरी पर हुआ। मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। तभी बलेडा-निरगाजनी गांवों के बीच गंगनहर पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही बुलेरो कार से बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अंकुर त्यागी ;28द्ध पुत्र दिनेश त्यागी निवासी ज्ञासपुर थाना निवाड़ी जिला गाजियाबाद और मोंटी ;25द्ध पुत्र मनोज कुमार निवासी अमहेडा गंगानगर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल वहीं अभिषेक पुत्र संजय, शिवम पुत्र महेश निवासी ज्ञासपुर थाना निवाड़ी जिला गाजियाबाद और विकास निवासी मुरादाबाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भेजा गया। यहां विकास और शिवम को भर्ती कर लिया गया, जबकि गंभीर अवस्था में अभिषेक को हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में 24 IAS transfer: कविता मीणा का हापुड़ तबादला, MDA को मिली नई VC

दूसरी ओर नई मंडी थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। एसएचओ बबलू सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों में से एक की ही पहचान हो पाई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी बबलू सिंह ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार चालक अपना वाहन लेकर भाग गया। पुलिस के मुताबिक चारों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। सीओ नई मण्डी रूपाली राॅय चौधरी ने बताया कि बिलसापुर कट पर एक मोटर साईकिल तथा कार की टक्कर हो गयी। जिसमें मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायलों के उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ गंभीर रुप से घायल कल्लू पुत्र सुखवीर निवासी दौलतपुर थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर तथा प्रयागराज निवासी 01 अन्य अज्ञात घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में घायल प्रयागराज निवासी 02 अन्य व्यक्तियों सहित चार लोगों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

वहीं सोमवार को हुए हादसों की कड़ी में नई मंडी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन खम्बा नंबर 122/42 के पास 28 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था। वहीं बघरा निवासी विरेन्द्र कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार रेलवे स्टेशन पर ही हुए हादसे में घायल हो गया। आरपीएफ के जवाब अजय पाल सिंह ने उसको जिला चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया।

जनपद की तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ में स्थित दण्डी आश्रम के प्रबंधक पवनीश की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी कार से नहर पटरी से होते हुए शुकतीर्थ जा रहे थे। उनकी कार पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव तुगलपुर कम्हेडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने प्रबंधक पवनीश को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना से संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद पवनीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मालवीय चौक के पास सोमवार को हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार फाग के दिन एक बाइक पर कई युवक सवार होकर भोपा रोड से आ रहे थे। यहां मालवीय चौक के पास पहुंचने पर तेजी से बाइक डिवाईडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और घायल हो गये। इनमें से एक युवक का सिर तेजी से लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मालवीय चौक पर हादसे में युवक की मौत की सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  राजपाठ नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा: राजभर

शाहपुर कस्बे में भी एक साइकिल सवार युवक को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में मृतक की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी छत्रकली पत्नी स्व. कलीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 40 वर्षीय बेटा शिवकुमार सोमवार को कुछ सामान लेने के लिए शाहपुर गया था, जब वो साइकिल से वापस गांव लौट रहा था तो शाहपुर मंडी के पास पीछे से बाइक संख्या यूपी12एएक्स 2826 पर सवार होकर आये दो अज्ञात व्यक्तियों ने शिवकुमार की साइकिल में तेजी से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने शिवकुमार को गंभीर अवस्था में शाहपुर सीएचसी में पहुंचाया, जहां से उसको जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित कर दिया। एसएचओ बृजेश शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव की तैयारी शुरू, डीएम ने परखी कलक्ट्रेट में व्यवस्था

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में मुनाफाखोरी पर रहेगी प्रशासन की नजरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी में 24 IAS transfer: कविता मीणा का हापुड़ तबादला, MDA को मिली नई VC

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  राजपाठ नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा: राजभरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »