LOKSABHA ELECTION-मुजफ्फरनगर और बिजनौर सीटों पर बुजुर्गों-दिव्यांगों ने डाले वोट

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान शुरू हो गया है। हालांकि बूथों पर 19 अपै्रल को वोटिंग होनी है, लेकिन शनिवार को जिले की सभी छह सीटों पर एसडीएम के साथ लगाई गई 13 टीमों ने 85 पार आयु वाले बुजुर्ग और चलने-फिरने में अक्षम दिव्यांग मतदाताओं से उनके घर तक पहुंचकर पोस्टल बैलेट पर मतदान कराया। बैलेट पेपर, मत पेटिका और वोटिंग कम्पार्टमेंट के साथ पूरे लश्कर को लेकर घरों पर पहुंची मतदान टीमों का लोगों ने स्वागत किया और बुजुर्ग एवं दिव्यांग घर पर ही मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए अपना वोट डालकर काफी उत्साहित नजर आये। दिव्यांगों ने कहा कि आयोग ने यह सुविधा देकर उनको भी राष्ट्रीय उत्सव में मताधिकार का प्रयोग करने का बड़ा अवसर प्रदान किया। यह मतदान सोमवार तक किया जा सकेगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में पहले चरण में चुनाव होना है। जनपद की छह विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर और बिजनौर संसदीय सीटों में विभाजित हैं। वेस्ट यूपी की पहले चरण की आठ सीटों के साथ ही यहां पर 19 अपै्रल को मतदान कराया जायेगा। इससे पूर्व 85 प्लस आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग वोटरों को आयोग के निर्देशन में घर से ही वोट डालने की बड़ी सुविधा प्रदान की गयी है। इसका आज शुभारंभ हुआ। प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलेट एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शनिवार को जिले की छह सीटों पर घर घर जाकर 85 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया गया।

एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए एसडीएम की अगुवाई में 13 टीमों को लगाया गया है। विधानसभा बुढाना के लिए 4 टीम, चरथावल 2 टीम, मुजफ्फरनगर 02 टीम, खतौली 01 टीम, पुरकाजी 02 टीम और विधानसभा मीरापुर के लिए 02 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने शनिवार को सवेरे से ही काम शुरू कर दिया। 07 अप्रैल को भी पोस्टल बैलेट से घर घर जाकर मतदान कराया जायेगा। निष्पक्ष मतदान कराने की व्यवस्था के साथ टीमों एंव प्रत्याशियों को रूट चार्ट एवं वोटर लिस्ट उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने बताया कि यदि 6 व 7 अपै्रल को भी बुजुर्ग या दिव्यांग मतदाता वोटिंग से वंचित रह जाता है तो रिजर्व डे 8 अपै्रल को भी टीम घर जाकर मतदान करायेगी।

इसे भी पढ़ें:  धर्म और नीति का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण हमारे आदर्शरू कपिल देव अग्रवाल

मतदान टीम को देख बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता हुए उत्साहित

वोट डलवाने के लिए घर पहुंची मतदान टीम को देखकर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता काफी उत्साहित नजर आये। दिव्यांगों की चारपाई को ही पोलिंग बूथ बनाया गया। वहां पर वोटिंग कम्पार्टमेंट बनाकर गोपनीय मतदान कराया गया। साथ ही मत पेटी भी उनकी चारपाई के पास ही रखी गई। मतदान की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। लोगों ने अपने घर पर बैलेट पेपर के माध्यम से उचित सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के तहत मतदान किया।

दिव्यांग युवक आशीष जैन ने बताया कि उनको मायापैथी नामक बीमारी है, जिससे चल फिर नहीं सकते हैं। घर पर वोट डालने की सुविधा मिलने से अच्छा लगा है, मैं निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाया। उन्होंने कहा कि आयोग को मतदाताओं की सुविधा के लिए इसी तरह के प्रयोग और व्यवस्था आगे भी करनी चाहिए। दो साल पहले विधानसभा चुनाव में भी आशीष ने इसी सुविधा के तहत अपने घर पर ही मतदान किया था। बुजुर्ग महिला दर्शन ने मीडिया को इस व्यवस्था पर खुशी जताते हुए कहा कि आज घर पर ही वोट डालकर अच्छा लगा। बुजुर्ग होने के कारण मैं बीमार रहती हूं और वोट डालने के लिए 19 अपै्रल को बूथ पर जा नहीं सकती। ऐसे में घर पर वोट डालने के विकल्प को चुनकर यहां वोट डाली।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पारिवारिक पंचायत के बाद भतीजे ने चाचा को मारी गोली

8 अपै्रल को डलवाई जायेगी बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं की वोट

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत जिले में जो 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही वोट डलवाने की व्यवस्था की है। इसमें जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में निवास कर रहे ऐसे पात्र मतदाताओं को फार्म-12 घरों पर वितरित करते हुए टीमों से उनकी इच्छा प्राप्त की गई कि वो कहां पर वोट देना चाहते हैं।

इसमें छह विस क्षेत्रों में 85-प्लस वर्ग में 240 और 208 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर पर ही वोट डालने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुपालन में टीमों का गठन करते हुए आज से ऐसे मतदाताओं का वोट पोस्टल बैलेट पर उनके घर टीमों को भेजकर डलवाया जा रहा है। यह 7 और 8 अपै्रल को भी जारी रखा जायेगा। इसके लिए वोटिंग की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना दी गई है। साथ ही फोर्स को भी टीमों के साथ लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार के वेंडरों को मिला राकेश टिकैत का साथ

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में चंद घंटे ही चली भूख हड़ताल, सिटी मजिस्ट्रेट ने धरना कराया खत्मराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार के वेंडरों को मिला राकेश टिकैत का साथ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पारिवारिक पंचायत के बाद भतीजे ने चाचा को मारी गोलीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »